फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five year old beaten to death by mom and her boyfriend

अवैध संबंध के लिए महिला ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 12 Aug 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
five year old beaten to death by mom and her boyfriend

अवैध संबंधों में रोड़ा बनअ रहे पांच साल के बच्चे को एक मां और उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला। महिला ने इसके बाद बच्चे की सीढ़ियों से गिरकर मरने की झूठी कहानी रची और ड्रामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी अभी फरार चल रहा है। मामला मुंबई के डिंडीगुल इलाके का है। महिला की पहचान 33 वर्षीय मरिकन्‍नू के रूप में हुई है अरुमुगम की पत्‍नी है।
विज्ञापन


दंपति के दो बच्चे थे जिसमें सात साल की एक बच्ची और पांच साल का एक बेटा था। दो बच्‍चों की मां मरिकन्नू का एक शख्स से कुछ म‌हीने पूर्व ही अवैध संबंध हो गया था। उनके इन संबंधों के बीच में बच्चा परेशानी बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरंग होने में डिस्टर्ब न करे बच्चा इसलिए मारा

five year old beaten to death by mom and her boyfriend

दोनों की पिटाई से बच्चे की मौत होने के बाद महिला ने पास के ही इलाके में रह रही अपनी छोटी बहन मीना को फोन करके कहा क‌ि उसका बेटा गिर गया है और चोंट लगने से उसकी मौत होग गई है। इतना सुनते ही मीना आरोपी महिला के घर पहुंची।

मीना घर आकर फिर से लड़के की मौत का कारण पूछा तो उसने जो कहानी बता रही थी उसमें हर बार कुछ नया जोड़ रही थी ‌जिससे मीना को उसकी बातों में भरोसा नहीं हो रहा था। उसने बच्चे के शरीर को देखा तो पाया कि पिटाई से उसकी मौत हुई थी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने बुधवार को अपने प्रेमी से एक स्‍थान पर मिलने का समय तय किया। उसके प्रेमी ने कहा कि वह अपने बच्चे को साथ न ले चले क्योंकि जब दोनों अंतरंग होंगे तो बच्चा डिस्टर्ब कर सकता है।

इसके बाद महिला ने बच्चे को घर पर ही छोड़ने की कोशिश की तो वह रोने लगा। इस पर महिला और उसके प्रेमी ने बच्चे को बुरी तरह से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed