अवैध संबंध के लिए महिला ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में रोड़ा बनअ रहे पांच साल के बच्चे को एक मां और उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला। महिला ने इसके बाद बच्चे की सीढ़ियों से गिरकर मरने की झूठी कहानी रची और ड्रामा किया।
पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी अभी फरार चल रहा है। मामला मुंबई के डिंडीगुल इलाके का है। महिला की पहचान 33 वर्षीय मरिकन्नू के रूप में हुई है अरुमुगम की पत्नी है।
दंपति के दो बच्चे थे जिसमें सात साल की एक बच्ची और पांच साल का एक बेटा था। दो बच्चों की मां मरिकन्नू का एक शख्स से कुछ महीने पूर्व ही अवैध संबंध हो गया था। उनके इन संबंधों के बीच में बच्चा परेशानी बना रहा था।
अंतरंग होने में डिस्टर्ब न करे बच्चा इसलिए मारा
दोनों की पिटाई से बच्चे की मौत होने के बाद महिला ने पास के ही इलाके में रह रही अपनी छोटी बहन मीना को फोन करके कहा कि उसका बेटा गिर गया है और चोंट लगने से उसकी मौत होग गई है। इतना सुनते ही मीना आरोपी महिला के घर पहुंची।
मीना घर आकर फिर से लड़के की मौत का कारण पूछा तो उसने जो कहानी बता रही थी उसमें हर बार कुछ नया जोड़ रही थी जिससे मीना को उसकी बातों में भरोसा नहीं हो रहा था। उसने बच्चे के शरीर को देखा तो पाया कि पिटाई से उसकी मौत हुई थी।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने बुधवार को अपने प्रेमी से एक स्थान पर मिलने का समय तय किया। उसके प्रेमी ने कहा कि वह अपने बच्चे को साथ न ले चले क्योंकि जब दोनों अंतरंग होंगे तो बच्चा डिस्टर्ब कर सकता है।
इसके बाद महिला ने बच्चे को घर पर ही छोड़ने की कोशिश की तो वह रोने लगा। इस पर महिला और उसके प्रेमी ने बच्चे को बुरी तरह से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।