फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Five accused of stealing from Telangana CM’s relief fund nabbed

फर्जी मरीजों के नाम पर सीएम राहत कोष को 74 लाख का चूना

Thu, 07 Apr 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 06:14 PM IST
सार

  • दलालों के पूरे गिरोह ने सीएम राहत कोष में की हेराफेरी
  • सरकारी धन के 74 लाख रुपयों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
Five accused of stealing from Telangana CM’s relief fund nabbed
और भी आरोपी धरे जाने की उम्मीद - फोटो : demo

विस्तार

तेलंगाना सीआईडी ने पांच और दलालों को मुख्यमंत्री राहत कोष में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर फर्जी मरीजों के नकली बिलों के जरिए धन की हेराफेरी का आरोप है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने करीब 100 फर्जी मरीजों के नाम पर फर्जी कागजातों के जरिए सरकार को करीब 74 लाख का चूना लगाया। इससे पहले 10 आरोपी सीआईडी के हत्थे चढ़े थे।

विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 27 वर्षीय वेनमपल्ली राजेंदर, 30 वर्षीय सिंगीरेड्डी सुभाष रेड्डी, 29 वर्षीय आदिकोप्पुला सागर, 27 वर्षीय मोगूराम मुरली प्रसाद और 46 वर्षीय थोउतु श्रीनिवास शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग अस्पतालों के लिए बतौर आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन


सीआईडी ने आरोग्य श्री हेल्थ केयर के 11 हजार 600 एप्लीकेशन को खंगाला। पुलिस के मुताबिक मरीजों के पिछले मेडिकल रिकॉर्ड को भी देखा गया। सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि 112 ऐसे बिल थे जिन्हें फर्जी मरीजों के नाम पर जमा किया गया था। ये बिल 50 अस्पतालों से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारियों की मानें तो दलालों ने अस्पतालों के कर्मचारियों के संग सांठगांठ करके लेटरहेड, वास्तविक मरीजों की केस शीट आदि इकट्ठा किए जिससे की फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा सके।


पुलिस के मुताबिक जांच में अब तक 112 फर्जी मरीजों के नाम पर सीएम राहत कोष को 73 लाख 68 हजार 572 रुपए का चूना लगाया गया। फिलहाल जांच जारी है। इस केस में और भी आरोपियों के घरे जाने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed