फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   First, Girlfriend sent nude pics of roommates to boyfriend then committed suicide

लड़की बॉयफ्रेंड को भेजती थी रूममेट्स की अश्लील फोटो, राज खुलते ही उठाया था ऐसा कदम

Thu, 28 Sep 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by : अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by : अंशुल तलमले Updated Thu, 28 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
First, Girlfriend sent nude pics of roommates to boyfriend then committed suicide
सुसाइड करने वाला आरोपी कपल
अपनी रूममेट्स की नग्न तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजती थी लड़की, लेकिन आखिर इस गंदे काम के पीछे थी उसकी कौन सी मजबूरी...आखिर क्यों किया उसने ऐसा...जान जाएंगे तो आपके भी होश फाक्ता हो जाएंगे...
विज्ञापन


दरअसल, मुंबई में 23 सितंबर को कल्याण के पास एक कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब युवती के हॉस्टल के रूम से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ऐसा क्या लिखा?

मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल से नर्सिंग का कोर्स कर रही मृतका वृशाली लांडे ने सुसाइड नोट में पूरी घटना से राज खोलते हुए बताया कि वह और उसका बॉयफ्रेंड सुरेश शिंदे हॉस्टल की दो रूममेट की प्राइवेसी के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं। 

दरअसल, मृतका वृशाली ने चुपके से अपनी दो रूममेट्स की न्यूड फोटो लेकर बॉयफ्रेंड को भेजी थी। यह बात रूममेट्स को पता चल गई। जिसके बाद पुलिस के डर से आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने मौत को गले लगा लिया। सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के जिम्मेदार भी वो ही होंगे। 

बॉयफ्रेंड करता था गंदी जिद्द

वृशाली ने रूममेट्स की न्यूड तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजी थी फिर दोनों ने चैट भी की थी। हॉस्टल की एक लड़की ने 21 सितंबर को इस मैसेज को पढ़ लिया और वृशाली से पूछताछ की। 

जिसके बाद उसने गलती मानते हुए सुरेश के कहने पर ऐसा करने की बात कही थी। सुरेश ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने तस्वीरें नहीं भेजी तो वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके माता पिता को बता देगा।
विज्ञापन

माफ करने के बाद भी नहीं सुधरी

एक नर्स ने बताया कि उसकी दोनों रूममेट ने वृशाली से कहा था कि यदि वह लिखित में यह दे देती है कि सुरेश ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था तो वे कुछ नहीं करेंगी। साथ ही उसे सुरेश से सभी संबंध तोड़ने होंगे।

दो दिन बाद ही वृशाली ने फिर से सुरेश को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इस बार लड़कियों ने मामला पुलिस के पास ले जाने की धमकी दी। काफी बहस के बाद वृशाली हॉस्टल से निकली तो शाम 7 बजे तक नहीं लौटी, जिसके बाद हॉस्टल की दोनों रूममेट ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed