फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   female con arrested for cheating police administration on bhopal

कभी अफसर तो कभी उनकी रिश्तेदार बनकर पुलिस पर झाड़ती थी रौब, जानें कैसे खुली पोल

Thu, 03 May 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
female con arrested for cheating police administration on bhopal
female con

भोपाल में एक ऐसी शातिर महिला का सच सामने आया है कि वह पुलिस प्रशासन को चकमा देकर अफसरों पर लंबे समय तक रौब झाड़ती रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सोनाली ने कभी खुद को एडीजी की बहन बताया तो कभी एसडीएम बनकर लाल बत्ती की गाड़ी में घूमती रही। जालसाजी की शुरुआत 2008 में हुई जब रिटायर्ड लोकायुक्त डीजी कापदेव से मुलाकात के जरिए सोनाली ने कई पुलिस अफसरों से दोस्ती बना लीं। 

विज्ञापन


बेखौफ सोनाली की पैठ पीएचक्यू तक हो गई और चकमा देने का आत्मविश्वास उसके इतना बढ़ गया था कि उस पर किसी को शक नहीं हुआ। इस फर्जीवाड़े में सोनाली के साथ उसका बॉयफ्रेंड कृष्णा राठौर भी शामिल था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और तीन दिन के रिमांड पर भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सोनाली की कुछ ऐसे खुली पोल
अक्सर ऐसा होता था कि सोनाली ऑफिसर मैस में मेहमान बनकर रहा करती थी, लेकिन उसे ये उस दिन भारी पड़ गया जब उसकी पोल खुली। सोनाली ने खुद को एडीजी अजय कुमार शर्मी की बहन बताया। इस बीच एडीजी रैंक के अफसर की पार्टी में जाने के लिए उसने दो टीआई को बुके भेजने को कहा। एक ने मना किया तो सोनाली ने उनकी शिकायत सीएसपी ज्योति उमठ को कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब  जब सीएसपी ने टीआई को फोन किया तो उन्होंने सीधे एडीजी को कहा- 'सर, माफी चाहता हूं, व्यस्त होने से आपकी बहन के लिए बुके नहीं पहुंचा पाऊंगा।' इस पर एडीजी चौंक गए और बोले- मैस में मेरी कोई बहन नहीं रुकी है। एडीजी ने उमठ से पूछा तो जवाब मिला कि आपकी बहन से मैं भी तीन बार मिल चुकी हूं। 


उन्होंने उमठ को तत्काल मैस भेजा और कहा कि उससे पूछें प्रदेश में चार शर्मा सरनेम वाले एडीजी हैं, वह किसकी बहन है। सीएसपी ने जब सोनाली से पूछा कि तुम किसकी बहन हो तो वह बोली- इंदौर वाले अजय भैया की। मामला समझते ही सीएसपी ने उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed