17 साल बाद परदेस से लौटे पिता ने किया बेटी का यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कोई परदेस जाता है और लंबे समय बाद घर लौटता है तो घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। घर वाले फिर से अपनों का साथ पाकर दीवाली जैसी खुशियां मनाते हैं। इसी खुशी के इंतजार में एक बेटी भी बहुत सारे ख्वाब पाले अपनी मां के साथ पिछले 17 सालों से इंतजार में थी। लेकिन 17 साल बाद घर लौटे पिता ने बेटी को जो दर्द दिया वह शर्मसार कर देने वाला है।
आरोपी कलयुगी पिता घर लौटने के बाद नाजुक उम्र की बेटी को हवस का शिकार बनाया। शराब के नशे में उसका यौन शोषण किया। पिता इस काली करतूत को उसकी मां ने भी कई बार देखा, लेकिन उसे डर था कि इस मामले को किसी से बताया तो कहीं उसका पति फिर से न घर छोड़कर चला जाए।
मां-बेटी की इसी चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी पिता आए दिन बेटी का यौन शोषण करने लगा। मां के साथ भी मार-पीट करता। पिता की हरकत से तंग आ चुकी बेटी ने दो साल बाद पुलिस को घटना में बारे में बताया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के सामने भी देता था बेटी को दर्द
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामला बंगलुरू का है। पीड़िता की मां पार्वती ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजेश 17 साल बाद 2014 में घर लौटकर आया था। जब वह घर छोड़कर गया था तब वह गर्भवती थी।
राजेश घर वापस आकर कहा कि वह फिर उसे उनके साथ रहना चाहता है। राजेश की यह बात सुनकर मां-बेटी ने खुशी-खुशी अपने साथ रख लिया लेनिक दो-चार दिन बाद ही वह शराब पीकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने लगा। राजेश शराब के नशे में आए दिन मां-बेटी को प्रताड़ित करता था।
उसकी इस हरकत से पड़ोसी भी तंग आ गए थे। पिछले सप्ताह पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी तब जाकर पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर मां-बेटी से पूछताछ की। मां ने पुलिस को दोनों के साथ मारपीट करनेकी बात बताई लेकिन बेटी मंजुला ने पुलिस को जो बयान दिया उससे उसकी मां भी हैरान रह गई।
बेटी के नाजुक अंगों को गलत तरीके से छूता था राजेश
मंजुला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट करने के अलावा उसका पिता अश्लील हरकतें भी करता था। जब उसकी मां घर में नहीं होती तो वह उसके नाजुक अंगों को गलत तरीके से छूता था। इतना ही नहीं उसका यौन शोषण भी करता था।
मंजुला ने बताया कि राजेश हर में बात में उसे परेशान करता था। यहां तक कि जब वह टॉयलेट जाती और वहां एक मिनट ज्यादा लगा देती तो उसका फोन चेक करता था और अजीब सवाल पूछता था।
राजेश की इस प्रताड़ना से परेशान मंजुला बीमार रहने लगी और उसका कुछ किलो वजन भी कम हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Published by ALAKHA RAM SINGH