फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father raped her daughter in front of her mother in Mumbai

मां के सामने ही बेटी से डेढ़ साल तक करता रहा रेप

Sun, 28 Aug 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
father raped her daughter in front of her mother in Mumbai
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप

मुंबई के कुरार से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने मां के सामने ही अपनी बच्ची का कई बार रेप किया है। हैरान करने वाली बात है यह है कि वह करीब डेढ़ साल से इस दुष्कर्म को दोहराता रहा और विरोध करने पर वह अपनी पत्नी की पिटाई भी करता था। पेशे से कारपेंटर आरोपी पिता को मां-बेटी के शिकायत करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 45 साल का व्यक्ति दिहाड़ी पर कारपेंटरी का काम करता था जबकि पीड़ित की मां बाहर काम करने जाती थी। घर में लड़की के अकेले होने का फायदा उठा कर आरोपी पिता ने बच्ची के अंगों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू करी दी। एक दिन विरोध करने पर उसने पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बना लिए लेकिन जब पीड़िता मां ने इसका विरोध किया तो उसने मां-बेटी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 

बदनामी न हो इसलिए नहीं की पुलिस में शिकायत

father raped her daughter in front of her mother in Mumbai
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो

खबरों के अनुसार समाज के डर और बेटी को रिश्ता न मिलने के डर से मां ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन इसका फायदा आरोपी को मिल गया और वह लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इतना ही नहीं उसने पीड़िता के साथ मां के सामने भी कई बार संबंध बनाए। 

दिन-ब-दिन आरोपी के बढ़ते अपराधों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत की। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed