{"_id":"5718805b4f1c1be44c8b4841","slug":"faced-lots-of-abuse-at-my-husband-s-hands-says-poonam-bhagat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2000 करोड़ के मालिक की पत्नी का आरोप, 'पति ने तोड़ी उंगुली'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2000 करोड़ के मालिक की पत्नी का आरोप, 'पति ने तोड़ी उंगुली'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
पूनम भगत व जयदेव श्राॉफ
2000 करोड़ रुपए की कंपनी के मालिक और उद्योगपति जयदेव श्राफ की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जय श्राफ की पत्नी पूनम भगत ने कहा कि पिछले 11 सालों से वह अपने पति की प्रताड़ना का शिकार है।
विज्ञापन
पूनम भगत ने कहा है कि उनसे पति ने उसकी तर्जनी अंगुली तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उनके पति लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे एक बार ऐसा हुआ कि उनका गर्भपात तक हो गया था।
विज्ञापन
पूनम भगत के इन आरोपों के बीच खबर यह भी है कि उद्योगपति दम्पत्ति का रिश्ता टूटने के करीब पहुंच चुका है।
Trending Videos
'श्रॉफ के विदेशी महिला से हैं सबंध'
domestic voilence
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पूनम भगत ने अब तालाक की अर्जी दाखिल की है। वहीं इससे पहले एक बार 2015 में जयश्राफ ने भी पूनम१ से तालाक लेने की अर्जी दाखिल की थी। वहीं जय श्राफ का मानना है कि पूनम ने तलाक लेने के लिए अर्जी नहीं दायर की बल्कि उन्हें एक झूठे केस में फंसाने के लिए याचिका दायर की है।
उन्होंने कहा कि पूनम भगत अब यह आरोप लगाने जा रही है कि उनके यूक्रेन की एक महिला से अश्लील संबंध हैं। गौरतलब है कि पूनम ने अपनी शिकायत में लिखा है कि शादी के छह महीने के भीतर ही जय श्रॉफ उन्हें प्रताड़ित करने लगे थे।
पूनम ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 2004 में उनकी शादी हुई थी। इसी साल जयदेव ने उन्हें इतना मारा था कि उनकी आंख काली पड़ गई थी। इतना ही नहीं जयदेव ने उनके मुंह में मोबाइल ठूस दिया था जिससे उनका दांत टूट गया था।