{"_id":"59beb8214f1c1bac688b5141","slug":"elderly-couple-murdered-by-brutally-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का दरवाजा थोड़ा सा खुला था। पड़ोस की एक महिला ने अंदर झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके गले से एक बोल तक नहीं निकला। जानिए आखिर उस घर में ऐसा क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवां की है। सिद्धार्थनगर वार्ड में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की नृशंस तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति घर में अकेले थे। दोनों के शव खून से लथपथ बेड पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें:- ताबड़तोड़ फूंकनी से वार करता रहा शराबी बेटा, दर्द से चीखती मां ने तोड़ दिया दम
विज्ञापन
अराजी महुअवां गांव के रहने वाले 75 साल के जयराम यादव अपनी पत्नी सोहराती देवी के साथ नौतनवां इंटर कालेज के पास रहते थे। उनके तीन लड़के अपने परिवार और बच्चों के साथ गांव में ही रहते हैं।

घर के मुखिया जयराम ही थे। जयराम के नाम गांव और नेपाल समेत कई जगहों पर खेती की जमीन, कंबाइंड हार्वेस्टर और चार पहिया वाहन है। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि रविवार को जब वह अपने घर की सफाई कर रही थी तो पड़ोसी जयराम के मेन गेट का चैनल आधा खुला था।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद हत्या, 12 दिन बाद मिला छात्रा का शव, गुस्साए लोगों ने किया बवाल
बाद में वह अपने काम में जुट गईं। करीब छह बजे उन्होंने देखा कि जयराम के दरवाजे पर साफ-सफाई नहीं हुई है, वह चैनल गेट के पास जाकर आवाज लगाने लगी। तभी देखा कि चैनल के समीप ही बेड पर दोनों की खून से सनी लाश पड़ी है। दोनों के शव देखकर महिला ने शोर मचाया।
लोगों की सूचना पर सीओ सुरेश कुमार रवि, एसओ प्रहलाद पांडेय, सोनौली एसओ बृजेश सिंह सहित परसामलिक, एवं बरगदवां थाने की पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि परिवार के लोगों के साथ किसी से रंजिश और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।