फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murdered after gangrape of Student, crowd jammed on the highway

गैंगरेप के बाद हत्या, 12 दिन बाद मिला छात्रा का शव, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

Sat, 16 Sep 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 16 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
murdered after gangrape of Student, crowd jammed on the highway
गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
12 दिन बाद छात्रा का शव मिलने से जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। छात्रा स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। 
विज्ञापन


घटना राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई। मोदीनगर के उमेश पार्क इलाके से 12 दिन से लापता नौवीं कक्षा की छात्रा का सड़ा-गला शव पुलिस ने अव्वलपुर के जंगल के पास गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- युवती को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप, फिर शव के साथ की रूह कंपा देने वाली दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताने पर शुक्रवार शाम परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में बेटी का शव रखकर हंगामा कर दिया। साथ ही एनएच-58 जाम कर दिया।  एसएसपी ने एसएचओ मोदीनगर संजय वर्मा को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। 

murdered after gangrape of Student, crowd jammed on the highway
पुलिस से नोझोंक - फोटो : अमर उजाला
उमेश पार्क कालोनी निवासी छात्रा चार सितंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। आईजी और मुख्यमंत्री से शिकायत पर बुधवार को फिर से आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 

पढ़ें:- तमंचे के बल पर बंधक बनाकर छात्रा से रातभर किया गैंगरेप

बृहस्पतिवार देर रात उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। शुक्रवार को एसपी देहात ने खुलासे में कहा कि प्रेम प्रसंग में छात्रा उमेश पार्क निवासी हरिओम व कपिल व बुलंदशहर नरसेना निवासी धमेंद्र के साथ गई थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

परिजनों ने बेटी के साथ गैंगरेप को प्रेम-प्रसंग बताने पर थाने में शव रखकर हंगामा कर दिया और हाईवे जाम कर दिया। एसपी क्राइम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोग दो घंटे तक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed