केरल में महिला को दर्जनों कुत्तों ने नोंच डाला, हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुवनंतपुरम में महिला को दर्जनों कुत्तों ने नोंच डाला है और उसकी मौत हो गई है। इंडिया टुडे.इन की खबर के अनुसार जिस महिला की मृत्यु हुई है उनकी पहचान शीलुआम्मा के रुप में हुई है। यह हादसा शुक्रवार रात तिरुवनंतपुरम से करीब 20 किलोमीटर करीब 9 बजे हुआ।
परिजनों का कहना है कि घर में शौचालय न होने की वजह से महिला घर से दूर गई थी और काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरु कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के बेटे ने अपनी मां को जख्मी हालत में देखा और उसे भूखे कुत्तों से बचाने के लिए बीच में कूदना पड़ा।
महिला के दामाद का कहना है कि जब कुत्तों ने उसे छोड़ा तो उसके शरीर के कई हिस्सों पर हमले किए गए थे। नाराज परिजनों ने क्षेत्र के नगर निगम पर आरोप लगाया है और कहा है कि निगम की कमी की वजह से यह हुआ है। महिला के साथ घर लौट रही महिला पर भी कुत्तों ने हमला किया था।
प्रशासन से नाराज लोगों को कहना है कि हम अपना धीरज खो रहे हैं क्योंकि प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इन आवारा कुत्तों से लोगों में खासा डर देखा जाता है।
इस बीच क्षेत्र के निवासियों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इन कुत्तों के प्रति हमदर्दी के खिलाफ जमकर हमला बोला। एक निवासी का कहना है कि गांधी पर यह हमले इसलिए नहीं होते क्योंकि वह हाई सिक्योरिटी में जाती हैं।