फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Doctor shot dead by unknown assailants in Deoria protesting locals clashed with Police

यूपीः देवरिया में डॉक्टर की हत्या, लोगों ने देर से पहुंची पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Tue, 26 Sep 2017 12:32 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 26 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor shot dead by unknown assailants in Deoria protesting locals clashed with Police
देवरिया मर्डर
देवरिया। ड्यूटी से घर जा रहे सरकारी चिकित्सक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बघौचघाट में दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग सहम गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप में रखे गए डॉ. अब्दुल खालिद के शव को कब्जे में लेकर पुलिस को खदेड़ दिया और शव को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


उग्र लोगों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। डा. खालिद कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी के दामाद हैं। उनके पिता मुस्तफा भी पुलिस की नौकरी के बाद सपा से जुड़े थे। भीड़ के उग्र तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर के आश्वासन पर गांव वालों ने शव को दिया। हालांकि इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा और शाम को सीएमओ की कार पर भी पथराव किया गया।
विज्ञापन


लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लापरवाही के आरोप में प्रभारी एसओ विनय सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। तहरीर न मिलने के चलते अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना के पीछे गांव में जमीन से जुड़े विवाद और करीब तीन साल पहले हुई एक युवक की हत्या को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे थे डॉक्टर तभी हुआ हमला

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा आलम दास गांव निवासी 35 वर्षीय डॉ. अब्दुल खालिद सखनी न्यू पीएचसी पर तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर कार से गांव जा रहे थे। साथ में फार्मासिस्ट आदित्यनाथ तिवारी भी थे।

डॉक्टर अब्दुल खालिद गोरखपुर के रहने वाले हैं। वह रोज बघौचघाट तक चिकित्सक के साथ कार से जाते हैं। वहां से बस से गोरखपुर रवाना होते हैं। दिन में करीब 2.15 बजे चिकित्सक की कार सखनी नहर मोड़ पर पहुंची तो हेलमेट लगाए दो बाइक सवारों ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया।

कार रुकते ही एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली डॉक्टर खालिद के बाएं बाजू में जा घंसी। चिकित्सक जान बचाने के लिए कार से उतरकर पैदल भागने लगे तो बदमाशों ने दौड़ाकर पीठ में गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए बद्यौचघाट की ओर भाग गए। वहीं कार में सवार फार्मासिस्ट को बदमाशों ने कुछ नहीं किया। 

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने काटा बवाल

गोली की आवाज सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे बघौचघाट प्रभारी एसओ विनय सिंह ने शव को ले जाने के लिए जीप में रख लिया। यह देख गांव वाले उग्र हो गए। एसओ पर सूचना के बावजूद देर से आने का आरोप लगाते लोगों ने जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ संदीप सिंह को गांव वाले कुछ देर तक घेरे रहे। नाराज लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ किसी तरह भीड़ से बाहर निकले।

हत्या की खबर मिलते ही चिकित्सक के ससुर व कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी और व घर वाले मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस पहुंच गई। शाम 5 बजे डीएम और एसपी ने सड़क जाम किए लोगों से वार्ता कर कार्रवाई करने और बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर से पहुंचने पर प्रभारी एसओ को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।

इसके बाद लोग शांत हुए और 5.30 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वजह से साढ़े तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि प्रभारी एसओ के देर से पहुंचने और बिना पंचनामा भरे लाश को कब्जे में लेने से लोग आक्रोशित हो गए। प्रभारी एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घर वालों से तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed