फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   District Magistrate committed suicide at the railway station in Ghaziabad

बक्सर के डीएम ने की खुदकुशी, व्हाट्सऐप पर लिखा- जिंदगी से तंग आ गया हूं

Fri, 11 Aug 2017 05:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate committed suicide at the railway station in Ghaziabad
जिलाधिकारी मुकेश पांडे
बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे ने बृहस्पतिवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोटगांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

बक्सर के डीएम की आत्महत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि वह एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील अधिकारी थें, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। 
बृहस्पतिवार से वह लापता थे और उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में शाम को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाजियाबाद में जीआरपी एसआई ने शव पड़ा देखा और सूचना अधिकारियों को दी।  फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने ट्रेन से कूदकर सुसाइड किया या ट्रेन के आगे कूदकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस थे

पुलिस के मुताबिक मुकेश पांडे बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस थे। एक अगस्त को ही उन्होंने बतौर डीएम बक्सर जिले का चार्ज संभाला था। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली आए थे। बृहस्पतिवार की शाम को उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक परिजनों और मित्रों की ओर से उनके आत्महत्या करने जाने का शक भी जताया गया था। रात करीब 9 बजे गश्त के दौरान जीआरपी एसआई ने उनका शव पड़ा देखा। उनकी गर्दन कट चुकी थी। उनकी तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी।

डीएम गाजियाबाद मिनिस्ती एस, एसएसपी एचएन सिंह और एसपी सिटी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि रात 8:40 बजे पद्मावत एक्सप्रेस गुजरी थी, संभावना है कि उसी ट्रेन से कूदकर या उसके आगे आकर आत्महत्या की है। पुलिस की सूचना पर उनके सास, ससुर और पत्नी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर किया ये मैसेज

डीएम ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई। उन्होंने मैसेज में उन सब बातों का जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि  

'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed