फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   decision on asaram will be come on 25th april now security gives to victim and her family

आसाराम पर 25 अप्रैल को आएगा फैसला, पीड़िता की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 22 Apr 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
decision on asaram will be come on 25th april now security gives to victim and her family
आसाराम

आसाराम केस में 25 अप्रैल को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर शहर की पीड़ित बिटिया और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा को लगी गारद के अलावा कोतवाली इंस्पेक्टर और अजीजगंज चौकी इंचार्ज को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी भी सुरक्षा पर हर पल नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


15 अगस्त 2013 में दुष्कर्म के आरोपी जोधपुर जेल में वर्ष 2015 से बंद आसाराम के केस की सुनवाई सात अप्रैल को पूरी हो गई थी। इसके बाद फैसले की तिथि जैसे ही कोर्ट से निश्चित हुई। पुलिस पीड़ित के परिवार की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो गई। 
विज्ञापन


हालांकि, सुरक्षा के नाम पर पीड़ित के आवास के बाहर चौकी स्थापित करके बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल और महिला सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी हर आने-जाने वाले शख्स पर नजर रखी जाती है। पीड़िता के परिवार वालों से मिलने से पहले सुरक्षा कर्मियों को उनके रजिस्टर पर नाम पता लिखवाना होता है। इसके बाद पीड़िता के पिता की अनुमति मिलने पर ही उसे अंदर जाने की इजाजत दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कारोबार की वजह से उनके लेबर व अन्य व्यापारियों का आना-जाना रहता है लेकिन इन सब पर सुरक्षा कर्मियों की कड़ी नजर रहती है। 25 अप्रैल को फैसला आने की जानकारी पर सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए एसपी केबी सिंह ने चौक कोतवाली इंस्पेक्टर और अजीजगंज चौकी इंचार्ज को निर्देश दे रखे हैं कि वह लोग हर 10 से 15 मिनट में सुरक्षा पिकेट को चेक करेंगे और अपने तरीके से सुरक्षा पर नजर रखेंगे। वहीं सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी सुरक्षा को लेकर नजर बनाए हुए हैं। 


फैसले वाले दिन रहेगी अतिरिक्त फोर्स
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस दिन फैसला आएगा, उस दिन के लिए सुरक्षा के और भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं, ताकि पीड़ित के परिवार को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचने पाए। इसके लिए उस दिन अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed