{"_id":"5b2a54b34f1c1bab6e8b8dee","slug":"deadbody-of-a-woman-without-head-found-in-train-of-puri-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी जाने वाली ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरी जाने वाली ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान बाकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरी जाने वाली एक यात्री ट्रेन के शौचालय में आज सुबह यहां एक महिला का सिर कटा शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि कई घंटे के बाद स्थानीय लोगों ने जिले के डेलांग इलाके में गांधी लेवल क्रासिंग के निकट रेल लाइन पर एक कटा हुआ धड़ देखा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर गगन दास ने बताया, ‘पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर जब गुनुपुर-पुरी ट्रेन पहुंची तब एक यात्री ने करीब सुबह साढ़े छह बजे खून से लथपथ एक धड़ पड़ा हुआ देखा।’
विज्ञापन
दास ने संवाददाताओं को बताया कि अभी यह देखा जाना है कि क्या यह सिर उसी धड़ का है। फॉरेंसिक वैज्ञानिकों के साथ सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की एक टीम ने ट्रेन से शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
दास ने बताया, ‘महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और यात्रियों को संदेह है कि यह हत्या का मामला है। ट्रेन में उसकी हत्या कर दी गयी होगी और शौचालय में उसका शव फेंक दिया गया होगा।’
विज्ञापन