{"_id":"5996a1e94f1c1b27218b4958","slug":"dalit-womans-nose-cut-and-beaten-up-her-husband-in-madhya-pradesh-for-refusing-to-do-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से इनकार करने पर दलित महिला की नाक काटी, पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम से इनकार करने पर दलित महिला की नाक काटी, पति को पीटा
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी से इनकार करने पर एक दलित महिला की नाक काटने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामला, मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दबंग बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। मूल घटना सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के रेंवझा गांव की है।
आरोपी नरेंद्र सिंह और उसके पिता साहब सिंह ने राजेंद्र धानुक से मजदूरी के लिए कहा, पर उसके इनकार करने पर दोनों ने बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी। घायल राजेंद्र को उसकी पत्नी जानकी अस्पताल लेकर जाने लगी तो उसकी भी नाक काट डाली। जानकी ने तीन दिन पुरानी इस घटना का ब्यौरा महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेडे़ को दिया तब बृहस्पतिवार को पुलिस ने एससी- एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।