{"_id":"5971c06a4f1c1b434e8b4569","slug":"dacoity-and-loot-in-doctor-house-in-allahabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबादः नौकरानी को बांधकर डॉक्टर के घर से दिनदहाड़े लूटे गहने और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबादः नौकरानी को बांधकर डॉक्टर के घर से दिनदहाड़े लूटे गहने और नकदी
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के घर डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में बदमाश एक डॉक्टर के घर घुस नौकरानी को बेहोश कर लाखों रूपये और गहने लूट ले गए। वारदात पीवीआर के बराबर कामर्शियल काम्पलैक्स की तीसरी मंजिल पर डॉ. ओपी बजाज के फ्लैट में हुई। यहां नौकरानी मैरी (26 ) को बेहोश कर कई लाख रुपये और गहने लूट लिए गए। डॉक्टर क्लीनिक से दोपहर दो बजे लंच के लिए घर पहुंचे तो सब कुछ अस्तव्यस्त पड़ा हुआ था।
नौकरानी मैरी को तलाशा तो वह स्टोर रूम में बेड पर खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस, बेटी डॉ. शालिनी पांडेय और रिश्तेदारों को दी। नौकरानी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस इलाके में डॉक्टर के घर लूट की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
डॉक्टर ओपी बजाज का सिविल लाइंस इलाके में पीवीआर के बराबर तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे क्लीनिक है। जबकि तीसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। तीन साल पहले पत्नी की मौत के बाद उनके साथ बेटी डॉ. शालिनी रहती हैं। डॉ. बजाज रोज क्लीनिक चले जाते हैं और बेटी भी कोतवाली के निकट सरकारी अस्पताल निकल जाती हैं। शालिनी के पति संजय पांडेय का रामबाग में क्लीनिक है।
विज्ञापन
डॉ. बजाज और शालिनी गुरुवार की सुबह रोज की तरह दस बजे फ्लैट से निकले थे। दोपहर में लंच के लिए डॉ. बजाज फ्लैट के अंदर पहुंचे तो हर कमरे में खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े थे। सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। नौकरानी मैरी को आवाज लगाते हुए वह हर कमरे में गए। आखिर स्टोर रूम में देखा तो वहां बेड पर मैरी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
उसके आसपास चाबियों के गुच्छे और आधा दर्जन अलमारियों का सामान बेड और जमीन पर बिखरा हुआ था। डॉ. बजाज ने पुलिस, बेटी शालिनी को फोन करके बुला लिया। उसी समय अपनी कार से मैरी को एसआरएन अस्पताल में दाखिल करा दिया। मैरी सिलीगुड़ी जिले की रहने वाली हैं, जिसे दिल्ली की कंपनी के जरिए पिछले साल नवंबर में काम पर रखा था। रात में भी वह उन्हीं के फ्लैट में रहती है।

लूट में नजदीकी का हाथ
10 से 11 के बीच घर में घुसे होंगे बदमाश
डॉ. शालिनी पांडे का कहना है कि लुटेरे घर के अंदर सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच में घुसे होंगे। लुटेरों ने प्लास्टिक के बैग में रखी कई दर्जन चाबियों को मिलाकर आधा दर्जन सेफ खोले और कई लाख रुपये, गहने तथा अन्य कीमती सामान निकाल लिया। मैरी ने विरोध किया होगा तो उसकी गर्दन और सिर पर तेजधार के हथियार से वार कर बेहोश कर दिया।
लूट में नजदीकी का हाथ
पुर्लस का मानना है कि लूट किसी नजदीकी ने की और वह नौकरानी को जानता है। लुटेरों ने वहां रखे प्रेस के तार से मैरी का गला भी घोंटा और मरा समझकर चले गए। डॉ. बजाज ने पंद्रह दिन पहले एक युवक को हटाया है। एक अन्य युवक कांवड़ लेने के लिए पंद्रह दिन पहले गया था। पु्लिस इन दोनों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
फ्लैट के सामने हाल में हो रहा था काम
डा. बजाज के फ्लैट के सामने कपड़ा व्यवसायी संजय का नया रेस्टोरेंट बन रहा है। जिसमें करीब दर्जन भर फर्नीचर बनाने वाले कारीगर काम कर रहे थे। उन्हें भी फ्लैट के अंदर जाते और वहां से वापस आते कोई नहीं दिखा।
पुलिस टीम ने की पड़ताल
एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित दर्जनभर पुलिस अधिकारियों ने बजाज के घर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। संदिग्ध लोगों से लूट के बारे में जानकारी की जा रही है।
‘डॉ. बजाज के यहां घटना को अंजाम देने वाला कोई नजदीकी ही रहा है। उसी आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिसकी वजह से यह पता नहीं चल सका है कितनी की लूट हुई है।’ -श्रीशचंद्र सीओ सिविल लाइंस