फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   class 7 student commits suicide, parents want to send IIT coaching

सातवीं के छात्र से कराना चाहते थे आईआईटी की कोचिंग, बिल्डिंग से कूदा

Fri, 14 Jul 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
class 7 student commits suicide, parents want to send IIT coaching

बच्चों पर पढ़ाई का बोझ जबरदस्ती थोपना कभी-कभी घातक सिद्ध हो जाता है। तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक 11 साल के बच्चे ने स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि बच्चे के मां-बाप आईआईटी फाउंडेशन कोर्स के लिए बच्चे पर दबाव बना रहे थे, जिसकी वजह से उसने खतरनाक कदम उठाया। करीमनगर के सिद्धार्थ हाईस्कूल में बच्चा सातवीं का छात्र था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पेडापल्ली जिले के गोलापल्ली गांव के रहने वाले दंपती शशिधर रेड्डी और शारदा का श्रीकर इकलौता बेटा था। दंपती का कहना है कि वो अपने बेटे को बेहतर इंजीनियर बनाना चाहते थे और इसीलिए उसका दाखिला आईआईटी फाउंडेशन कोचिंग में कराना चाहते थे, जोकि स्कूल द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि श्रीकर पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाता था, लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेगा, उन्होंने कभी नहीं सोचा था। इस मामले में पहले तो दंपती ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार माना, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा दिमागी तौर से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच छात्र संगठनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सरकारी अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जहां छात्र का पोस्टमार्टम किया जाना था। आपको बता दें कि तेलंगाना में एक हफ्ते के अंदर बच्चे की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले हैदराबाद में तेलंगाना अल्पसंख्यक कल्याण के छात्रावास में 14 साल के फरीदउद्दीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। साल 2015 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार भारत में हर घंटे एक छात्र आत्महत्या करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed