फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl suicide in agra

रिश्ते की बात कहीं और चली तो युवती ने उठाया ये कदम

Tue, 11 Jul 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 11 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
girl suicide in agra
suicide
आगरा के बोदला के सुभाषपुरम में मंगलवार सुबह राजमिस्त्री रमेश की बेटी रीमा ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में पंखे से चुनरी बांधकर फंदा बनाया और इस पर झूल गई। कमरे में सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि  मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। युवती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। परिवार ने कहीं और रिश्ता तय कर दिया था। वह कई दिनों से तनाव में थी। रीमा को रमेश ने गोद लिया था। 
विज्ञापन


वह उनकी पत्नी मीरा की बहन कैला देवी की संतान थी। रमेश और मीरा ने उसके लालन पालन में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह पांचवीं तक ही पढ़ी थी। घर का काम करती थी। कुछ समय से उसकी शादी की बात चल रही थी। परिवार के लोग अच्छे घर में उसकी शादी करना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि वह जिद की पक्की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी के चलते वह तनाव में आ गई। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से यही जानकारी मिली है। हालांकि उसके पिता का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि बेटी ने यह कदम क्यों उठा लिया? वह पूरे परिवार की दुलारी थी। सुबह उसका शव पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ही आकर गेट तोड़ा। तब उसका शव उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed