{"_id":"59bd49bc4f1c1b29688b4ecd","slug":"central-minister-mukhtar-naqvi-s-sister-alleges-men-in-car-tried-to-kidnap-her-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नकवी की बहन के अपहरण की कोशिश, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय मंत्री नकवी की बहन के अपहरण की कोशिश, मचा हड़कंप
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
फरहत नकवी
- फोटो : Hindustan Times
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली है। तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी को कार सवार बदमाशों ने चौकी चौराहा स्थित महिला थाने के पास कार में अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोप है कि वो जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। फरहत नकवी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें:- स्कूल जा रही छात्रा को किडनैप करने पहुंचे दो युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने
विज्ञापन
शिकायत में फरहत नकवी ने बताया है कि शनिवार दोपहर वो परिवार परामर्श केंद्र से निकलने के बाद ई रिक्शा पर बैठकर चौकी चौराहा की तरफ जा रही थीं। इस दौरान कार सवार बदमाश वहां पहुंचे और ई-रिक्शा के पास आकर तीन युवकों ने उनसे अपशब्द कहे। इस पर उन्होंने बदमाशों को नजर अंदाज कर दिया।
पढ़ें:- घर में सो रही नाबालिग का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने पहले की थी मां से दुष्कर्म की कोशिश
इसके बाद बदमाशों ने चौकी चौराहा पर कार खड़ी कर दी। और उनका इंतजार कर रहे थे। नकवी के मुताबिक चौकी चौराहे पर पहुंचते ही उनके अपहरण की कोशिश की गई। जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर कार सवार बदमाश वहां से भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के जरिए जांच में जुटी है।