{"_id":"5b3b5dd04f1c1b78468b459d","slug":"case-registered-against-israeli-civilian-after-death-of-her-girlfriend-during-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन संबंध के दौरान दम घुटने से गर्लफ्रेंड की मौत, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन संबंध के दौरान दम घुटने से गर्लफ्रेंड की मौत, केस दर्ज
एजेंसी, मुंबई
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले साल यहां एक होटल में गर्लफ्रेंड की मौत के सिलसिले में पुलिस ने एक 23 वर्षीय इस्राइली नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में यौन संबंध के दौरान गर्लफ्रेंड की दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद इस्राइली नागरिक ओरिरोन यकोव के खिलाफ सोमवार को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी की 20 वर्षीय प्रेमिका भी इस्राइली नागरिक थी।
विज्ञापन
यह घटना पिछले साल मार्च में उस समय हुई जब भारत दौरे पर आए यकोव और महिला एक पर्यटक दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के एक होटल में रुके थे। अधिकारी ने बताया कि होटल के कमरे में यौन संबंध के दौरान यकोव ने महिला के गर्दन पर कथित तौर पर इतना दबाव बना दिया कि उसका दम घुट गया।
विज्ञापन