{"_id":"59ff53ae4f1c1b65548bb32d","slug":"case-against-young-man-for-posting-objectionable-photo-of-cm-yogi-adityanath-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर डाली सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो, युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर डाली सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो, युवक के खिलाफ केस दर्ज
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई हियुवा के एक पदाधिकारी की तहरीर पर की गई है।
घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष कुणाल राव की अगुवाई में नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, महामंत्री सोनू गुप्ता सहित हियुवा के कुछ नेताओं ने शनिवार की शाम खड्डा थाने में तहरीर दी।
पढ़ें:- फेसबुक पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट करने पर फंसा डीएम का पेशकार, PMO तक मचा हड़कंप
विज्ञापन
हियुवा के इन नेताओं ने पुलिस को बताया कि खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा कोहरगड्डी निवासी शकील अंसारी ने योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड किया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है।
इसे लेकर क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हियुवा नेताओं ने उस युवक को तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। खड्डा थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
हियुवा नेताओं का कहना था कि अभी लगभग 20 दिन से कोहरगड्डी के शकील ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट की चर्चा तो खूब हो रही थी, लेकिन पुलिस के पास तक शिकायत नहीं पहुंची थी।
पढ़ें:- फंस गई नाबालिग छात्र को पोर्न दिखाकर लूटने वाली ट्यूटर, चार्जशीट दाखिल
कुछ माह पहले दो मामले सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उन मामलों में भी खड्डा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। चेतावनी व कानून के बाद भी लोगों को आहत करने व धार्मिक उन्माद फैलाने संबंधी पोस्ट अराजक तत्वों की ओर से डाले जा रहे हैं। इसमें सभी धर्मों व नामचीन लोगों को निशाना बनाया जाता है।
इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अवैधानिक कार्य करने वाले चाहे कोई हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।