{"_id":"58c24b8e4f1c1bda32dc4a4f","slug":"bse-student-gangraped-and-killed-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन चोटों के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन चोटों के निशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीएससी छात्रा का गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या के बाद शव को पड़ोसी के निर्माणधीन भवन के बेसमेंट में ले गए और वहां छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़िता के शरीर पर डेढ़ दर्जन चोटों के निशान मिले हैं, जिसमें हाथ, पैर, कमर के साथ नाजुक अंगों में भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया होगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया। सीओ के हस्तक्षेप पर करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा निधि उर्फ रानी (19) सराफा कारोबारी ओमप्रकाश उर्फ बबलू सोनी की बड़ी बेटी थी। वह निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में वह और दोनों बेटियां सो रही थीं। रात करीब दो बजे नींद खुली तो निधि नहीं दिखी। सुबह बेटी की मौत का पता चला।
विज्ञापन
पिता ने आशंका जताई की बेटी को हत्यारोपियों ने किसी बहाने छत पर बुलाया होगा। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर चाकू से हाथ की नस काटी और मार डाला। इसके बाद सुबूत न मिले इसके लिए भूतल पर लाकर शव फेंक दिया। शरीर पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पड़ोसी उमेश पर हत्या का संदेह जताया गया है।