फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brutal murder of woman and Innocent girl found in field without head in kushinagar

गन्ने के खेत में बह रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 17 Oct 2017 01:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 17 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of woman and Innocent girl found in field without head in kushinagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक गन्ने के खेत में खून बह रहा था। वहां जाकर देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़िए क्या है पूरा मामला। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। रामकोला के मोतीपाकड़ गांव के एक खेत में जिस महिला और बच्ची का सिर कटा शव मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


आशंका है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से इन दोनों का गला काटकर गायब कर दिया गया है। महिला और बच्ची के बीच के रिश्ते की जानकारी के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि रेप की पुष्टि तो नहीं हुई है कि लेकिन विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:- गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख स‌िहर गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव में गन्ने के खेत में करीब 28 वर्षीया महिला की सिर व पैर कटी निर्वस्त्र लाश मिली थी। बगल में ताबीज पड़ा था। लोगों ने अगल-बगल के खेतों की तलाश की तो एक बच्ची का भी निर्वस्त्र शव मिला था। 

महिला का कटा पैर भी बच्ची के शव के पास रखा था। दोनों शवों के सिर गायब होने के कारण इनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक इंतजार के बाद सोमवार की देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 
 

brutal murder of woman and Innocent girl found in field without head in kushinagar
मर्डर - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव जब सील हुआ था उससे करीब छह घंटे पहले मौत हुई होगी। शव सुबह करीब आठ बजे सील किए गए तो इस हिसाब से इनकी हत्या रात में एक से दो बजे के बीच हुई होगी। 

इसके अलावा घटनास्थल पर कम खून गिरने की एक वजह यह पता चली कि खून जम गया था। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति तब आती है जबकि मौत गला दबाने की वजह से हुई हो। आशंका है कि हत्यारों ने गला दबाकर ही महिला और बच्ची की जान ली होगी। 

पढ़ें:- रात में मां के साथ सोए थे दोनों बच्चे, सुबह परिजनों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से ही दोनों शवों का सिर काट कर गायब कर दिए गए होंगे। महिला व बच्ची के बीच क्या कोई खून का रिश्ता है इसकी जानकारी के लिए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने इनके डीएनए टेस्ट की सिफारिश की है। 

सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद हुआ है लिहाजा इसकी और पूरी तरह पुष्टि के लिए विसरा जांच भी कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed