फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brother Beating his sister and her lover due to Intimate relationship

प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को पीटा, कर दिया बुरा हाल

Sun, 24 Sep 2017 07:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 24 Sep 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
brother Beating his sister and her lover due to Intimate relationship
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बहन को प्रेमी की बाहों में आत्तिजनक हालत में देखकर भाई का खून खौल गया। भाई ने ऐसा कांड किया कि आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पढ़ें भाई ने अपनी बहन के प्रेमी के साथ क्या किया?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के अमरोहा की है। ढबारसी इलाके में एक भाई ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए भाई ने युवक को बेहरमी से पीटा। ज्यादा पिटाई होने से वो बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रेमी के आगोश में निर्वस्‍त्र थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और कर दिया कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ देर बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच था, इसलिए गांव में तनाव फैल गया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी घायल युवक पर छेड़खानी समेत कई आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीर देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 

brother Beating his sister and her lover due to Intimate relationship
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया जा रहा है कि एक युवती का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। शनिवार को युवती चारा लेने के बहाने जंगल गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी भी पहुंच गया। अचनाक युवती का भाई मौके पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 

पढ़ें:- बेटी ने मां को प्रेमी संग 'गंदा काम' करते देख लिया, तो बाप ने बिछा दी लाश

इस पर युवती के भाई को गुस्सा आ गया। उसने प्रेमी को जमकर पीटा। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। जैसे ही युवक के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 

चूंकि मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने लड़की के भाई पर एफआईआर दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अजीत रोरिया का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी तहरीर भी मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed