फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   British sex slave held captive and raped for 13 years

'मुझे सिर्फ बच्चे पैदा करने की मशीन समझा जाता था', पढ़ें SEX SLAVE की रुला देने वाली कहानी

Sat, 31 Dec 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
British sex slave held captive and raped for 13 years
- फोटो : Mirror

किसी पर हैवानियत किस हद तक कायम हो सकती है इसका उदाहरण ब्रिटेन में हुई ये घटना है। मिरर की खबर के अनुसार ऐना रुस्टन (बदला हुआ नाम) को एक एशियन मूल के टैक्सी ड्राइवर ने अगवा कर लिया और 13 साल तक उसे अपने घर में सेक्स स्लेव बनाकर रखा। ऐना के साथ मारपीट करना उसकी रोज की आदत बन चुकी थी। 

विज्ञापन


इस दौरान ऐना ने 4 बच्चों को जन्म भी दिया जिसे आरोपी ने बेच डाला। अपने साथ हुए दर्दनाक दास्तां को ऐना ने एक किताब 'सीक्रेट स्लेव' के पन्नों पर बयान किया है। लेकिन आरोपी को सजा दिलाने के सबूत के तौर पर इस किताब को पर्याप्त नहीं माना गया।
विज्ञापन


इस बर्बर मामले की जांच पूर्व गृह सचिव येवेट कूपर को सौंप दी गई है। कूपर ने कहा कि अपहरणकर्ता के अलावा बच्चों को खरीदने वाले भी इस अपराध के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की खरीद-फरोख्त करना भयावह और अवैध कार्य

British sex slave held captive and raped for 13 years

उन्होंने बताया कि 21 सदी में ऐसी बर्बर घटना की उम्मीद भी नहीं की जा सकती, लेकिन ब्रिटेन भी फिर भी ऐसा बर्बर मामला साामने आया। ऐसे में ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरुरत है। पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए इतनी सूचना पर्याप्त है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की खरीद-फरोख्त करना बहुत ही भयावह और अवैध कार्य है। इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस को इसकी जानकारी भी जुटाने की जरुरत है कि आखिर बेचे गए बच्चों के साथ क्या हुआ। उन बच्चों को उनका अधिकार मिलना पहली प्राथमिकता है। 

ऐना ने बताया कि उन्हें बच्चे पैदा करने की मशीन समझा गया और अपने बच्चों के ऊपर से अधिकार छोड़ने के लिए जबरदस्ती बाध्य किया गया। अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटने के बाद वो 4 और बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। 44 वर्ष की उम्र तक पहुंच चुकी ऐना ने बताया कि छूटने के कुछ हफ्ते पहले ही आरोपी के वकील ने उन्हें एक एग्रीमेंट लेटर दिया था और उनसे हस्ताक्षर करने को कहा था।

'मैं उस समय कैद में थी और मुझे अपनी जान का खतरा था इसलिए मुझे मजबूरन बच्चों की जिम्मेदारी का हक आरोपी को देना पड़ा। उन्हें लगा था कि ऐसा करने से उन्हें इस बर्बरता से मुक्ति मिल जाएगी जबकि ऐसा नहीं हुआ। उन्हें छोड़ा नहीं गया और उनके साथ हालात पहले जैसे ही बने रहे। 

बच्चों को जन्म तो दिया मगर वो कभी अपने बच्चों की मां नहीं बन पाई

British sex slave held captive and raped for 13 years

वो आगे बताती हैं कि बच्चे तो वैसे भी कभी मेरे थे ही नहीं। मैं तो बस बच्चे पैदा करने वाली मशीन ही थी। इस दौरान कई बार उनका गर्भपात भी हुआ लेकिन अपहरणकर्ता चाहते थे कि वो और बच्चों को पैदा करें। उन्होंने बच्चों को जन्म तो दिया मगर वो कभी अपने बच्चों की मां नहीं बन पाईं। 

वो बताती हैं कि अगर किसी महिला के साथ ऐसा हो तो उन्हें अपनी बात किसी से बताने में समय नहीं लगाना चाहिए। मुझे अपनी कहानी बताने में बहुत ज्यादा समय लग गया और मैं तो चाहती थी कि ये घटना मेरी मौत होने पर मेरे साथ ही खत्म हो जाए।

आपको बता दें कि पिछले साल ब्रिटिश सरकार ने मॉडर्न स्लेवरी एक्ट पास कर दिया जिससे इससे जुड़े मामलों की न्यायोचित सुनवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed