फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boyfriend arrested for allegedly murder of woman in Rampur of Uttar Pradesh

मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, अंत इतना दर्दनाक किसी ने सोचा न होगा

Thu, 14 Dec 2017 02:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 14 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
boyfriend arrested for allegedly murder of woman in Rampur of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
फिल्मी अंदाज में मिस्ड कॉल से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत होगा किसी ने सोचा नहीं था। घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर शव हिमाचल प्रदेश और पंजाब सीमा के बीच दबा दिया है।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गौसमपुर गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाली समीना अक्तूबर में घर से गायब हो गई थी। युवती के परिजनों ने सैफनी के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस जांच में आरोपी निर्दोष पाया गया। मामले में पुलिस ने करीब दस दिन पूर्व बदायूं से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


पढ़ें:- साउथ की फिल्म देख जिस प्रेमी से कराया पति का मर्डर, खुद उसका चेहरा फूंका, वजह चौंका देगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने घटना के असली आरोपी बदायूं के बिसौली थाना इलाके के नागपुर नूरपुर के रहने वाले अंकुर गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर अंकुर ने सच बताया।

पुलिस को अंकुर गुप्ता ने बताया कि दो महीने पहले गलती से समीना की मिस्ड कॉल उसके मोबाइल पर आई थी। जिसके बाद उनमें प्रेम-प्रसंग हो गया। 6 अक्तूबर को दोनों मौका पाकर घर से चले गए। दोनों पहले चंदौसी और वहां से दिल्ली गए।

boyfriend arrested for allegedly murder of woman in Rampur of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
अंकुर ने अपने तीन दोस्तों को अपनी बाइक वहां से ले जाने को कहा और खुद समीना के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना रोड स्थित होदियापुर पहुंच गया। जहां पर वह अपने गांव के रहने वाले एक युवक के कमरे पर समीना को पत्नी बताते हुए ठहर गया।

पढ़ें:- जिंदल परिवार की महिलाओं की मौत के मामले में सामने आया एक और पहलू, इस तरह हुई दर्दनाक हत्या

कुछ दिनों के बाद उसके गांव के युवक को हकीकत पता चल गई। उसने अंकुर को रखने से मना कर दिया। आरोपी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब सीमा के बीच जंगल में समीना की उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed