फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   inspired by film woman killed her husband with lover and pours acid on lover' face in Telangana

साउथ की फिल्म देख जिस प्रेमी से कराया पति का मर्डर, खुद उसका चेहरा फूंका, वजह चौंका देगी

Wed, 13 Dec 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 13 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
inspired by film woman killed her husband with lover and pours acid on lover' face in Telangana
साउथ की फिल्म देख एक विवाहिता इतनी खूखार बन गई कि पहले तो प्रेमी के हाथों पति का कत्ल करवा दिया, बाद में खुद ही प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके पीछे भी उसकी खौफनाक प्लानिंग थी, ताकि वह प्लास्टिक सर्जरी से प्रेमी को पति की शक्ल दिलवा सके।
विज्ञापन


तेलंगाना में एक मर्डर मिस्ट्री की खुलासा हुआ है। यहां एक पत्नी ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस को बताया की ऐसा करने का प्लान उसको साउथ फिल्म के हीरो राम चरण तेजा और आलु अर्जुन की फिल्म 'यवडु' से मिला था।
विज्ञापन


घटना तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले की है। यहां स्वाती रेड्डी नाम की महिला राजेश नाम के युवक से प्यार करती थी और वो अपने पति सुधाकर रेड्डी को छोड़कर अपने प्रेमी राजेश के साथ रहना चाहती थी। मगर स्वाती और राजेश ने सुधाकर को अपने बीच से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका

inspired by film woman killed her husband with lover and pours acid on lover' face in Telangana
एक दिन मौका देखकर स्वाती और राजेश ने सुधाकर की हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल में ले जा कर जला दिया। प्लान की मुताबिक सुधाकर को मारे के बाद स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका था ताकि राजेश प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपने चेहरे को सुधाकर के चेहरे जैसा करवा सके और हमेशा के लिए स्वाती और राजेश एक-दूसरे के साथ रह सकते। 

सब कुछ प्लान के मुताबिक चला रहा था। स्वाती ने राजेश की चेहरे पर तेजाब फेंका और फिर सुधाकर के परिवार वालों को फोन किया कि एक एक्सिडेंट में सुधाकर के चेहरे पर तेजाब गिर गया है और वो उसको लेकर हॉस्पिटल जा रही है। वहां डॉक्टर ने राजेश की प्लास्टिक सर्जरी की, मगर सुधाकर जैसा चेहरा नहीं बन सका। 

माता-पिता को राजेश के व्यवहार में काफी बदलाव लगा

inspired by film woman killed her husband with lover and pours acid on lover' face in Telangana
हॉस्पिटल से घर आने के बाद सुधाकर के माता-पिता को राजेश के व्यवहार में काफी बदलाव लगा। उन्हें धीरे-धीरे लगने लगा कि राजेश उनका बेटा सुधाकर नहीं बल्कि कोई और है, जिसके बात उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। 

पुलिस ने जब राजेश के आधार कार्ड के फिंगरप्रिंट देखने शुरू किए तो इस पुरी मर्डर मिस्टी का खुलासा हुआ। स्वाती और राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में स्वाती ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। उसके पुलिस को बताया कि उसने ये प्लान  2014 में राम चरण तेजा और आलु अर्जुन की फिल्म यवडु देखकर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed