फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy shot dead for complaining to mango plucking in pratapgarh

आम तोड़ने की शिकायत करने गया युवक तो पड़ोसी ने मारी गोली

Tue, 10 May 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (प्रतापगढ़) Updated Tue, 10 May 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
boy shot dead for complaining to mango plucking in pratapgarh

यूपी में प्रतापगढ़ के लालगंज में सोमवार की शाम अझारा गांव में आम के विवाद में उलाहना देने गए युवक की पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर भारी दलबल के साथ पुलिस अधीक्षक पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों के घर व रिश्तेदारियों में दबिश दी गई। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अझारा निवासी विनय पांडेय उर्फ गुड्डू (36) पुत्र परमानंद पांडेय से पड़ोसी श्रवण मिश्रा उर्फ बच्चा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर स्थित पेड़ से सोमवार को श्रवण आम तोड़कर ले गए थे। इस बात की जानकारी होने पर विनय पांडेय शाम करीब साढ़े चार बजे उलाहना लेकर श्रवण के घर पहुंच गया। वहां उनके बीच बात बढ़ गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो श्रवण पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से विनय को गोली मार दी। गोली उसके सीने व कमर को चीरते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर विनय के परिवार के साथ ही गांव के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन विनय को लेकर सीएचसी भागे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोर्स

boy shot dead for complaining to mango plucking in pratapgarh
demo pic
हत्या की खबर मिलते ही प्रभारी कोतवाल अंतिम पांडेय पहले अस्पताल पहुंचे। परिजनों से जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। हत्या की खबर मिलते ही सांगीपुर, अंतू, उदयपुर समेत दूसरे थानों की फोर्स कुछ देर में मौके पर पहुंच गई।

एएसपी पश्चिमी स्वामीनाथ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा भी दलबल के साथ पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में मृतक के बड़े भाई महानंद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने श्रवण मिश्रा व प्रवीण मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रिश्तेदारियों व परिचितों के घर दबिश देने का निर्देश दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने मामले पर कहा है कि आम तोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। जिस स्थान पर पेड़ है, उस जमीन का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed