फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy arrested after love marriage in Indore after complaining about child marriage

20 साल की दुल्हन 20 साल का दूल्हा, शादी के बाद ये कह दिया थाने में पुलिस से...

Fri, 13 Oct 2017 08:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
boy arrested after love marriage in Indore after complaining about child marriage

20 साल के लड़के को अपनी हमउम्र 20 साल की लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। लेकिन, मामला बाल विवाह की वजह से उलझ गया।

विज्ञापन


कृष्णबाग कॉलोनी निवासी राखी 6 अक्टूबर को घर से लापता हो गई थी। राखी के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट विजयनगर थाने में दर्ज करवाई थी। जब तक पुलिस उसे खोजती, लड़के ने थाने पर कॉल कर कहा कि हमने शादी कर ली है आप लड़की को मत खोजना। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तो फेसबुक बन गई एक बालिका वधु के लिए वरदान, जानें कैसे...
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, शादी के शपथ पत्र के आधार पर बाल विवाह विरोध उड़नदस्ते के एक सदस्य ने पुलिस में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शादी के लिए लड़के की उम्र 21 साल होना जरूरी है।

राखी के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसने कंप्यूटर सांइस में बीएससी किया है, जबकि उसका भाई होम्योपैथी डॉक्टर है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि राखी का उसी की कॉलोनी में रहने वाले अजय से प्रेम संबंध था। अजय अनपढ़ है और उसके खिलाफ पुलिस में तीन मामला भी दर्ज हैं।

बाल विवाह विरोध उड़नदस्ते के सदस्य ने की शिकायत

boy arrested after love marriage in Indore after complaining about child marriage

पुलिस राखी की तलाश ही कर रही थी कि बुधवार को उसके भाई के पास किसी का कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि राखी और अजय देवास में शादी कर रहे हैं। भाई उन्हें रोकने के लिए जब तक कुछ करता इसके पहले ही अजय ने अपने मोबाइल से शादी के फोटोज और नोटरी शपथ पत्र वाट्सएप कर दिया। इसमें उसने अपनी और राखी दोनों की उम्र 20-20 साल लिखी थी। इतना ही नहीं अजय ने खुद थाने पर कॉल कर बताया कि उसने राखी से शादी कर ली है उसे अब मत खोजना। इस पर पुलिस ने दोनों को बयान के लिए थाने बुलाया।

इधर राखी के भाई की शिकायत पर बाल विवाह विरोध उड़नदस्ते के सदस्य महेंद्र पाठक भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने टीआई को शपथ पत्र दिखाते हुए अजय के खिलाफ बाल विवाह अधियनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। टीआई के मना करने पर उन्होंने डीआईजी से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि राखी को उसके भाई के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध रेप की श्रेणी में

बता दें कि लाड़ो अभियान के तहत बनाई गई बाल विवाह विरोधी उड़दस्ते के सदस्य पाठक ने बताया कि मतदान के लिए भले ही 18 वर्ष की आयु निर्धारित है, लेकिन अधिनियम के मुताबिक शादी के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 वर्ष होना आवश्यक है। इससे कम उम्र होने पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। इस मामले में हमने शपथ पत्र पर गवाह के रूप में साइन करने वाले रवि और संतोष के अलावा नोटरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed