फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bijnor has become a big terrorist's home, Report says

तो क्या आतंक का गढ़ बन गया है बिजनौर?

Mon, 04 Apr 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 04 Apr 2016 03:34 PM IST
सार

  • सितंबर 2014, सिमी के 6 आतंकी बिजनौर हुए थे फरार
  • आतंकियों के मदगार अब भी लखनऊ जेल में हैं कैद
  • एक घर में बम बनाते वक्त हुए विस्फोट में मचा था हड़कंप

विज्ञापन
Bijnor has become a big terrorist's home, Report says
आतंकियों से जुड़े हैं बिजनौर के तार! - फोटो : demo

विस्तार

यूपी में आतंकी कनेक्शन के कारण बिजनौर पहले से बदनाम रहा है। दो साल पहले मोहल्ला जाटान में हुई घटना ने तो सभी के होश उड़ा दिए थे।  यह घटना 12 सितंबर, 2014 की है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक छह सिमी आतंकी जाटान में लीलो देवी के मकान में बम बना रहे थे। अचानक विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आकर एक आतंकी झुलस गया। जिले में हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद पांच आतंकी अपने झुलसे साथी को लेकर फरार होने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन


आतंकियों ने जाटान के अलावा मोहल्ला भाटान में रईस के घर में भी ठिकाना बना रखा था। विस्फोट के बाद फरार आतंकियों की पहचान मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से फरार आतंकी एजाजुद्दीन, असलम, अकरम, महबूब, सालिक और जाकिर हुसैन के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


बिजनौर में छिपने के दौरान आतंकियों ने मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली तक अपने तार जोड़ रखे थे। इन आतंकियों को पनाह देने में पुलिस ने मोहल्ला भाटान के रईस अहमद, उसके पुत्र अब्दुल्ला, गांव उमरी निवासी हुस्ना और उसके भाई, कस्बा झालू के फुरकान को दबोचा था। ये सभी मददगार लखनऊ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed