फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   beware of Cyber gangs on social media, they convert photos of women in to obscene picture

सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाली महिलाएं पढ़ें ये खबर, कहीं आप ना हो जाएं शिकार

Tue, 01 Aug 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Aug 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
beware of Cyber gangs on social media, they convert photos of women in to obscene picture
फाइल
आज हम आपके लिए एक सोशल मीडिया से जुड़ी ऐसी खबर लाएं हैं जो बेहद चौंकाने वाली है। खासतौर पर ये खबर महिलाओं के लिए है। जी हां महिलाओं को सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना भारी पड़ सकता है। ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां एक युवती का फोटो सोशल मीडिया से उठाकर फोटोशॉप में एडिट किया और फिर उसे पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित युवती को ब्लैकमेल किया और फोटो हटाने के लिए पैसे की मांग भी रखी थी। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आए हैं। जिनकी शिकायत साइबर क्राइम विभाग में की गई है। 
विज्ञापन


ब्रिटिश अखबार डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ऐसे साइबर गिरोह सक्रिय हैं जो सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। ये गिरोह फेसबुक और ट्वीटर से महिलाओं को फोटो उठाता है। इसके बाद उस फोटो से छेड़छाड़ की जाती है। फोटो को अश्लील बनाने के बाद एक पोर्न वेबसाइट पर डाल देते हैं। शातिर अपराधी पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल कर उसने तस्वीरें हटाने के बदले रुपये मांगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार इलाके की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने हाल ही में एक समुद्र किनारे का फोटो फेसबुक पर अपलोड किया था। महिला की उस तस्वीर को शातिर अपराधियों ने उसके फेसबुक अकाउंट से उठाया और फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया। फिर पीड़ित को मैसेज कर फोटो हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांगे। पीड़िता ने परेशान होकर इस मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल  में शिकायत दर्ज कराई। 

नोएडा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। शातिर अपराधियों ने महिला को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए, लेकिन फिर भी उसकी अश्लील फोटो नहीं हटाई। आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की। 


पुलिस ने बताया कि पहले इस तरह के मामलों में एक तरफा प्यार करने वाले और पुरानी रंजिश के सामने आते थे। लेकिन आजकल इस काम को साइबर गिरोह अंजाम दे रहा है। ये गैंग लोगों को फंसाकर पैसा कमाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed