फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bareilly : Six-year-old innocent kidnapping, Murder after rape

बरेली: छह साल की मासूम का अपहरण, दरिंदगी के बाद कर दी हत्या

Thu, 09 Aug 2018 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 09 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bareilly : Six-year-old innocent kidnapping,  Murder after rape

बरेली के संजयनगर में घर के बाहर से अगवा छह साल की मासूम की दरिंदगी के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव घर से करीब सौ मीटर दूर मिला। बच्ची के नाजुक अंग समेत शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। पुलिस को शक है कि आसपास के ही किसी व्यक्ति ने मासूम की हत्या की है। पुलिस दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


संजयनगर निवासी एक ड्राइवर की छह वर्षीय बेटी मंगलवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां छत पर कपड़े उतारने गई थी। इसी बीच बिजली चली गई। पांच मिनट बाद ही मां छत से उतर आई। उसने बच्ची को दरवाजे पर न पाकर आसपास के घरों में तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम करीब सात बजे बारादरी थाने में बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन


रात दो बजे तक पुलिस व परिजनों ने पूरा मोहल्ला खंगाल डाला, लेकिन बच्ची नहीं मिली। सुबह करीब पांच बजे बच्ची की दादी, पिता और मां उसे फिर खोजने निकले तो घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर ईंटों के ढेर के पास बच्ची का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी. समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। उसके साथ दरिंदगी की कोशिश भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed