फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   baghpat woman allegedly raped by police inspector

दरोगा ने किया महिला का रेप, पुलिस ने कहा आरोप गलत है

Thu, 05 May 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
baghpat woman allegedly raped by police inspector
मीडिया को जानकारी देते सीओ कर्मवीर सिंह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत

उत्तर प्रदेश में बागपत की एक महिला ने यहां के एक दरोगा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने महिला के आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि भाइयों के खिलाफ एक महिला की ओर से दर्ज कराए रेप के केस की विवेचना के संबंध में एक दरोगा ने उसे बहाने से बागपत बुलाया। आरोपी दरोगा ने कमरे में ले जाकर रेप किया। बाद में केस में एफआईआर लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायत की। उधर, पुलिस का दावा है महिला ने दरोगा पर जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। एक युवक ने दरोगा को दोपहर में ही फोन पर रेप के केस में फंसाने की धमकी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के अगले ही दिन पति ने दिया तलाक

baghpat woman allegedly raped by police inspector

शामली जनपद निवासी महिला ने बताया उसका निकाह कैराना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ 30 नवंबर 2014 को हुआ था। उसका पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। फिलहाल उसकी तैनाती मेरठ में है। निकाह के अगले दिन ही उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसका पति उस पर केस में समझौता करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह केस में समझौता करने को तैयार नहीं हुई।

आरोपी पति ने उस पर दबाव बनाने के लिए मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र की एक महिला से साजिश के तहत उसके दो सगे भाई और एक चचेरे भाई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 21 अप्रैल 2016 को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस केस की विवेचना सीओ बागपत कर रहे हैं।

इस संबंध में एक दरोगा उनसे बातचीत करते थे। केस के संबंध में दरोगा ने उसे मंगलवार सुबह फोन करके बागपत बुलाया। वह अपने चाचा के साथ बागपत पहुंची। आरोप है कि दारोगा उन्हें अपने कमरे में ले गया। इस दौरान फोन करने के बहाने उसके चाचा को बाहर भेज दिया।

आरोपी दरोगा ने केस में एफआईआर लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी दरोगा ने कहा महिला के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी। वह केस खत्म नहीं कर सकते है। आपत्ति जताई तो दरोगा ने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इससे वह काफी भयभीत है। पीड़ित अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। वहां पर उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हुई। पीड़ित के परिजनों ने एसपी को फोन से घटना की शिकायत की।

एक सिपाही पर भी महिला लगा चुकी है गलत आरोप

baghpat woman allegedly raped by police inspector

सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा दरोगा पर लगाया आरोप गलत है। महिला के किसी परिचित ने मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे ही दरोगा को फोन पर धमकी दी थी कि उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

फोनकर्ता ने कहा था उसके संबंध मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं से है। उसने यहां तक कहा था कि इस संबंध में वह 50-60 लोगों को अपने साथ लेकर एसपी दफ्तर पर पहुंच जाएगा। महिला व उसके परिचितों का इरादा पुलिस पर दबाव बनाकर केस खत्म कराने का है। 

पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने पति को निकाह से पहले ही लव मैरिज करने के लिए बाध्य कर किया था। उसने धमकी दी थी कि उसने उससे कोर्ट मैरिज नहीं की तो उसको रेप के केस में फंसा दिया जाएगा। बाद में युवक ने उससे निकाह कर लिया था। जबकि महिला ने बताया वर्ष 2012 में शामली में स्थित एक कोचिंग सेंटर पर यूपी पुलिस टेस्ट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसका युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। बाद में परिजनों की सहमति से उनका निकाह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed