{"_id":"583bb0ee4f1c1b3e34088997","slug":"atm-cash-van-driver-ran-away-with-one-crore-rupees-in-bengaluru","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: बेंगलूरु में कैश वैन लेकर फरार हुए ड्राइवर की पत्नी से 79.8 लाख बरामद, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी: बेंगलूरु में कैश वैन लेकर फरार हुए ड्राइवर की पत्नी से 79.8 लाख बरामद, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
नोटबंदी के बाद मची अफरातफरी के बीच बेंगलूरु में बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया। घटना बेंगलूरु के केजी रोड की है, जहां एटीएम कैश वैन का ड्राइवर वैन सहीत 1 करोड़ 37 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कैश लेकर आरोपी ड्राइवर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे करीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी ड्राइवर बाकी कैश के साथ अभी भी फरार है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसे जल्द से जल्द धर दबोचने की बात कही है। बताते चलें कि सुरक्षा एजेंसी लॉजी का ड्राइवर बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया का कैश लेकर एटीएम जा रहा था, लेकिन वह एटीएम पहुंचने के बजाय कैश लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन
ATM cash van driver fled with Rs 1 crore 37 lakhs on Nov 23: Wife of driver arrested, Rs.79.8 lakhs recovered, driver on the run #Bengaluru
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 28, 2016
Trending Videos
असम में किया गया कैश वैन पर हमला
चोर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी का ऐलान के बाद अब तक नए नोटों के लिए अफरा-तफरी मची हुई है और देश के कई हिस्सों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बेंगलूरु से पहले भी असम में कैश वैन पर हमला किया गया था जिसमें एक की मौत हो गई थी और बदमाश कैश लेकर फरार हो गए थे।