{"_id":"572c346b4f1c1b61145ce509","slug":"assam-rifles-commandant-arrested-for-looting-gold-from-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से कर्नल ने लूटा करोड़ों का सोना, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों से कर्नल ने लूटा करोड़ों का सोना, गिरफ्तार
एजेंसी/आइजोल
Updated Fri, 06 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
मिजोरम की राजधानी आइजोल स्थित असम राइफल्स की 39वीं बटालियन के कमांडेंट कर्नल जसजीत सिंह को हाईवे लूट मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जसजीत पर 14.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट में शामिल होने का आरोप है। यह सोना म्यांमार से तस्करी करके लाया गया था।
विज्ञापन
जसजीत ने अपने वकील के जरिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसको आइजोल जिला एवं सत्र न्यायाधीश लूसी लालरिंथारी ने खारिज कर दिया। इसके बाद जसजीत को अदालत परिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, डीआईडी (रेंज), आइजोल स्थित असम राइफल्स के 23 सेक्टर ने जसजीत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप है कि 14 दिसंबर की रात को जसजीत ने म्यांमार से तस्करी करके लाए गए सोने को लूटने के लिए अपने जवानों को आदेश दिया था। यह मामला उस समय प्रकाश में आया, जब गाड़ी के चालक लालनुनफेला ने 21 अप्रैल को आइजोल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
लालनुनफेला ने यह भी आरोप लगाया कि उसको बंदूक की नोक पर धमकाया गया। इसके बाद लालनुनफेना ने मामले की जानकारी पुलिस को देने का फैसला किया। मालूम हो कि 14 दिसंबर की लूट में असम राइफल्स के 14 जवानों को आरोपी बनाया गया था, जो फिलहाल हिरासत में हैं। जवानों का कहना है कि कमांडेंट के आदेश पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया।