AMU में नर्सिंग छात्र की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में रहने वाले एक नर्सिंग के छात्र की हॉल के ही अंदर गोली लगने से मौत हो गई। छात्र को गोली लगी, इसको लेकर दो प्रकार की बातें कहीं जा रही है। एक यह कि छात्र अपने कमरे में तमंचे को खोलकर लोड करके देख रहा था, इसी दौरान गोली चल गई, दूसरी यह कि किसी ने गोली मार दी।
पुलिस दोनों ही बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। जिला बदायूं के ककराला का रहने वाला तौसीफ डिप्लोमा इन नर्सिंग का छात्र था और सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर 18 में रहता था। शुक्रवार की देर शाम करीब 6.45 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। हॉल के अन्य छात्रों ने कमरा नंबर 18 में जाकर देखा कि तौसीफ लहूलुहान पड़ा था।
गोली उसके सीने में लगी थी। घायल अवस्था में तौसीफ को छात्र जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एएमयू की प्राक्टोरियल टीम, हाल के प्रोवोस्ट, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, थाना प्रभारी सिविल लाइन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
AMU में कट्टा कल्चर का मुद्दा उठा
पुलिस तौसीफ के साथ के छात्रों से घटना के संबंध में पूछताछ में कर रही है। पुलिस के मुताबिक ज्यादा नजदीकी संभावना यह है कि तौसीफ को खुद से ही गोली लगी है।
आत्महत्या का बिंदु भी पुलिस की जांच में
एएमयू के किसी भी हॉल में प्रवेश करने से पहले अब चेकिंग आदि का प्रावधान है। वाहन भी नहीं जा सकता है। पुलिस के मुताबिक तौसीफ अपने कमरे में अकेला था। ऐसे में उसके आत्महत्या किए जाने की संभावना से पुलिस नकार नहीं रही है।
AMU में कट्टा कल्चर का मुद्दा उठा
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का यह कहना है कि आखिर जब हॉल में प्रोक्टोरियल टीम की इतनी सर्च रहती है, तो कट्टा कैसे पहुंचा? यूं तो एएमयू में कट्टा कल्चर नया नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इस मामले में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक जावेद का कहना है कि, छात्र का शव मेडिकल कॉलेज में है। परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस इस घटना की सभी बिंदुओं से जांच कर रही है।