फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Amroha : Man slits throat of his wife after hanging her from tree then surrendered

अमरोहा : पेड़ से लटकाकर काट दी पत्नी की गर्दन, जुर्म को अंजाम देकर पहुंचा थाने

Mon, 19 Nov 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा) Updated Mon, 19 Nov 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Amroha : Man slits throat of his wife after hanging her from tree then surrendered

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में पति ने पत्नी को जंगल में ले जाकर हाथ पैर बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह जुए में हारी रकम के बाद घर में हुआ विवाद बताई जा रही है।        

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी पदम सिंह मजदूरी करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह दीपावली पर वह जुए में पचास हजार रुपये हार गया था। इस वजह से पत्नी इंद्रवती उससे नाराज चल रही थी। घर में कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार सुबह भी घर में विवाद हुआ था। शाम चार बजे पदम सिंह अपनी पत्नी को बुलाकर खेत पर ले गया था। वहां फिर दोनों में झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


इस दौरान पदम सिंह ने पत्नी के दोनों पैर बांधकर एक बाग में पेड़ से लटका दिया और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद कोतवाली पहुंचकर उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्नी की गला काटकर हत्या करके स्वयं ही आरोपी कोतवाली पहुंच गया। उसकी निशानदेही पर खेत से शव को बरामद कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा रहा है। हत्यारोपी पुलिस के कब्जे में है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद      

पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि गन्ना काटने वाली कुल्हाड़ी घर से ले गया था। जिससे पत्नी की निर्मम हत्या की गई। हत्या के बाद आरोपी उसे घटना स्थल पर ही फेंक कर चला गया है और कोतवाली पहुंच सरेंडर कर दिया।        

छह लाख का बताया जा रहा है कर्जा      
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी पत्नी के हत्यारोपी पदम सिंह पर छह लाख रूपए का कर्जा बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कर्ज पर रूपए लेकर जुआ खेलता था और शराब पीता था । जिसका पत्नी विरोध करती थी। जिस वजह से उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया।        

पुलिस को किया गुमराह      
कोतवाली पहुंचकर हत्यारोपी ने पहले पुलिस को गुमराह कर दिया। शराब के नशे में कोतवाली पहुंचे आरोपी ने पहले पुलिस को बताया कि तीन चार लोगों ने पत्नी की हत्या कर दी है। लेकिन थोड़ी ही देर में सच सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed