फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accused husband Vimal Verma arrested in Jyoti Bala suicide case

ज्योति बाला आत्महत्या केस : आरोपी पति विमल वर्मा गिरफ्तार, रिमांड की मांग करेगी पुलिस

Mon, 26 Aug 2019 09:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई/सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई/सुल्तानपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 26 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
accused husband Vimal Verma arrested in Jyoti Bala suicide case
ज्योति बाला का पति विमल वर्मा (फाइल फोटो)

पटना की अफसर बिटिया ज्योति बाला की आत्महत्या के लिए जिम्मेपदार पति विमल वर्मा आखिरकार वालीव पुलिस की गिरफ्त में है। विमल वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा, सुल्तातनपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 

विज्ञापन


पुलिस ने ज्योति की खुदकुशी के 78 दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले के आइओ (इंवेस्टिगेशन ऑफिसर) अनंत पराद ने बताया कि विमल को कल यानि कि 27 अगस्त को सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना में आगे की छानबीन के लिए पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड मांगने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट ने विमल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इस केस में पति के अलावा ज्योति की सास मीरा शरण, ससुर विजय प्रकाश वर्मा, बड़ी ननद दीपा वर्मा, नंदोई अविनाश विजेता वर्मा व छोटी ननद मोनी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटना की रहने वाली ज्योति बाला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना एवं उपेक्षा से दुखी होकर 9 जून 2019 को मुंबई में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में पति एवं ससुराल वालों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही अपने दो माह के बेटे के लिए न्याय की गुहार भी लगाई थी।


इस मामले में महाराष्ट्र के वसई रोड के वालिव थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम पटना भी गई थी, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed