{"_id":"59cc95e4227d514a4a8b45d5","slug":"accused-arrested-in-bank-clerk-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहू अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी, अचानक जेठ आ गया, फिर हुआ ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी, अचानक जेठ आ गया, फिर हुआ ऐसा
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की दूसरे शहर में पोस्टिंग थी..हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन वो घर आता था...ऐसे में पूजा अपने प्रेमी के नजदीक आ गई...लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये रात दोनों की आखिरी मुलाकात साबित होगी।
प्रेम, अवैध संबंध, हत्या और साजिश का ये मामला हरियाणा के भागवी गांव का है, जहां प्रेमिका के साथ पकड़े गए बैंक क्लर्क हत्या मामले में मुख्य आरोपी जेठ आजाद को पुलिस ने मंगलवार देर रात दबोच लिया। कोर्ट से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

क्या हुआ था उस रात?
आरोपी जेठ
बधवाना गांव के रहने वाले 25 वर्षीय बैंक क्लर्क रामपाल सोमवार रात अपनी प्रेमिका पूजा से मिलने उसके ससुराल गांव भागवी में उसके घर गया था, जहां पूजा के जेठ व अन्य लोगों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा था।
बेहोश होते ही पूजा को छोड़ दिया गया, जबकि रामपाल के नाखून तक उखाड़ दिए और मौत होने तक पीटते रहे। वहीं रामपाल के पिता राजेंद्र सिंह ने पूजा व उसके जेठ आजाद पर साजिश के तहत रामपाल को घर बुला हत्या करने का आरोप लगाया था।

पेड़ से बांध की थी पिटाई
आजाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार रात चाचा चत्तर सिंह के घर सो रहा था। रात करीब 1 बजे उसके छोटे भाई अनूप का फोन आया जिसने पूजा के पास किसी युवक के होने की बात बताई।
दोनों मौके पर पहुंचे और पूजा से दरवाजा खुलवाया, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं दिया। तलाशी के दौरान रामपाल कमरे में ही छिपा मिला। जिसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पड़ोस के अन्य 6-7 लोग और वहां आ गए जिन्होंने लाठी डंडों से उसे पीटा। कुछ देर बाद रामपाल की मौत हो गई और सभी हमलावर भाग गए।

ऐसे बढ़ी थी दोनों में नजदीकियां
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले ही रामपाल का तबादला झोझू कलां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हो गया था। इससे पहले लगातार तीन साल वह भागवी बैंक में कार्यरत था।
उसी दौरान अकसर बैंक में लेन-देन के लिए जाती थी जहां दोनों की मुलाकात हुई और गहरी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि उसका पति शिक्षक है, जिसकी पोस्टिंग फरीदाबाद है जो सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही घर पर आते थे।