फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   according to national crime records bureau data kathu rape case is not a new case

नाबालिग रेप के मामलों में नया नहीं है कठुआ केस, 2016 में अकेले दर्ज हुए हैं 19,765 मामले

Sun, 15 Apr 2018 11:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
according to national crime records bureau data kathu rape case is not a new case

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने एकबार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। देश की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता में पड़ गईं हैं। वहीं छोटी बच्चियों के माता पिता उन्हें स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। लेकिन नाबालिगों के साथ रेप के बढ़ते अपराधों में यह मामला नया नहीं है। यह बता रही है नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रेप के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। साल 2016 में यौन अपराध अधिनियम के तहत 19,765 रेप के मामले दर्ज किए गए थे। वहीं यह आंकड़ा साल 2015 में 10,854 था। यानि नाबालिगों के साथ रेप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची से मंदिर में कई दिनों तक रेप के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत से भी सामने आया जहां 11 साल की मासूम का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ 8 बार रेप किया गया। रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। साथ ही उसके शरीर पर 86 से अधिक चोट के निशान भी पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed