फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Abu Salem wedding probe to be reopened says thane police

अब मौज नहीं कर पाएगा अबु सलेम, ट्रेन में शादी की होगी जांच

Tue, 05 Jul 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Abu Salem wedding probe to be reopened says thane police
अबु सलेम - फोटो : MID DAY

मुंबई की न्यूज वेबसाइट मिड-डे के सनसनी खेज खुलासे के बाद डॉन अबु सलेम की की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अबु सलेम अब जेल में मौज नहीं मना पाएगा।

विज्ञापन


मुंबई से सुनवाई के लिए लखनऊ और दिल्ली की ट्रेन यात्रा करने दौरान शादी करने और परिजनों से मिलने की तस्वीरों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह अब मुंब्रा की रहने वाली युवती बहार कौसर से हुई सलेम की शादी की जांच फिर से करेंगे।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, 2014 में सैयद बहार कौसर के साथ अबु सलेम की शादी करने की तस्वीरें सामने आने के बाद ठाणे पुल‌िस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शादी करने वाली युवती कौसर का फोन ट्रैस कर पता लगा रही है कि वह कितने दिनों से सलेम के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 की जांच में नहीं मिले ‌थे सबूत

Abu Salem wedding probe to be reopened says thane police
अबु सलेम

ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मीडिया को बताया है कि 2014 में मामला सामने आने के बाद उस वक्त यहां के एसीपी ने मकोका अदालत के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में जो खबरें प्रकाशित हुई थी उनकी कॉपी अदालत में पेश कर कहा गया था कि मामले में जांच के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।

2014 में पुलिस ने कौसर के जिस फोन को लेकर जांच की थी उसके बारे में पाया गया कि उसका इस्तेमाल कौसर कोई रिश्तेदार कर रहा था जो अबु सलेम के साथ कुछ कागजात लेकर ट्रेन में यात्रा करते थे।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान अबु सलेम जहां जहां जांच के लिए ले जाया गया वहां-वहां फोन की लोकेशन मिली थी। कौसर को पुलिस ने इस पर जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने बताया था कि यह फोन उसके नाना इस्तेमाल करते थे।

वहीं अबु सलेम के साथ ड्यूटी में लगाए गए पुलिसवालों ने जांच अधिकारियों को बताया था कि कौसर और अबु सलेम कभी भी ट्रेन में नहीं मिले और न ही शादी जैसी कोई बात हुई। लेकिन अब ट्रेन में दोनों साथ खाना खाने की तस्वीर ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed