फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man shot dead in Hathras of Uttar Pradesh

गुटका खरीदने को लेकर हुआ था मामूली विवाद, युवक ने कर दी हत्या

Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
a young man shot dead in Hathras of Uttar Pradesh
दो युवकों ने गुटका लेने के मामूली विवाद हुआ, इसमें से एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12 बजे बस स्टैंड से आगे नवीपुर रोड पर नशे में धुत दो युवकों ने गुटका लेने के मामूली विवाद में अन्य युवक को गोली मार दी। 
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक भी बरामद की है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पिता ने बेटी से छेड़छाड़ का किया विरोध, शोहदे ने किया ऐसा कांड दंग रह गए गांववाले
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के भाई किशोर पुत्र रामबाबू निवासी मीतई कोतवाली चंदपा ने पुलिस को बताया कि वह आठ जनवरी को शाम करीब सात बजे अपने भाई सोनू उर्फ मुनमुन के साथ हाथरस आया था। 

बस स्टैंड पर उन्हें चचेरे भाई पुनीत और कौशल किशोर भी मिल गए थे। वह लोग बस अड्डे से अपने गांव वापस जा रहे थे। बस अड्डे से थोड़ा आगे नवीपुर मोड़ पर रात करीब 12 बजे एक दुकान पर वह गुटका लेने के लिए रुके। वहां पर मुरारी और सलीम निवासी गिजरौली कोतवाली हाथरस पहले से ही मौजूद थे। 

a young man shot dead in Hathras of Uttar Pradesh
यह दोनों शराब के नशे में थे। इन दोनों की उनके भाई सोनू से गुटका लेने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर मुरारी ने सोनू को मौके पर ही पिस्टल से गोली मार दी। मुरारी और सलीम मौके से अपनी बाइक से भागने के प्रयास करने लगे। 

तभी वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने इन दोनों को बाइक, पिस्टल और कारतूस सहित मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल जसपाल पंवार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed