{"_id":"598dfb854f1c1ba63b8b49b8","slug":"a-young-man-kidnapped-and-stained-with-hot-rod","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले किया युवक का अपहरण, फिर सिगरेट और गर्म रॉड से जला दिया गुप्तांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किया युवक का अपहरण, फिर सिगरेट और गर्म रॉड से जला दिया गुप्तांग
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद की बुढ़ाबाबा बस्ती में एक युवक का अपहरण करके उसको यातनाएं देने का मामला सामने आया है। युवक का रोहतक रोड पुलिस चौकी के पास से ही टाटा गाड़ी सवार युवकों ने अपहरण किया और उसके बाद मुंबई के पास एक गांव में ले गए। जहां पर एक सप्ताह तक युवक के हाथ पांवों को बांधकर डाले रखा और बदमाश इस दौरान उसे सिगरेट, लोहे की गर्म राड व चिमटों से उसके शरीर को दागते रहते।
युवक को बेसुध होने तक उसके यातनाएं देते रहते और जैसे ही उसे होश आता तो फिर से यातनाओं का सिलसिला शुरू कर देते हैं। युवक को यातनाएं देने वाले लोगों ने इस दौरान उसके पिता के पास फोन करके तीन लाख रुपये की डिमांड की। जब उसके पिता ने एक लाख रुपये आरोपियों के बताए ठिकाने पर पहुंचाए तो उसको रोहतक रोड चौकी के पास ही छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को नामजद करके अन्य के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। युवक का गंभीर हालात में बरवाला हिसार के एक निजी अस्पताल में कई दिनों से उपचार चल रहा है, जहां उसकी गंभीर हालात बनी हुई है।
विज्ञापन
बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी मनोज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अजय कुमार ट्रक चालक का काम करता है। 29 जुलाई को वह ट्रक यूनियन के पास गया हुआ था। जब वह पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो इसी दौरान गुरुद्वारा कालोनी निवासी चामकौर उर्फ काला, गांव गोविंदपुरा निवासी रवि राज टाटा गाड़ी में सवार होकर आए। जहां पर अजय को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए, जहां पर उसके हाथ पांवों को बांध लिया।
इसके बाद आरोपी उसको मुंबई के पास एक गांव में ले गए, जहां उसको एक कमरे में रस्सियों से हाथ पांव बांधकर डाल लिया। शुरुआत में युवक को बेल्ट, केबल, तारों से बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता विकास के पास फोन किया और तीन लाख रुपये की डिमांड की। जब उसके पिता ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो अपहरणकर्ताओं ने युवक के साथ यातनाएं बढ़ानी शुरू कर दी और उसके शरीर के हिस्सों को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया।

मुंबई के पास एक गांव में दी यातनाएं
फाइल
आरोप है कि सिगरेट के बाद लोहे की गर्म राड और गर्म चिमटों से उसके शरीर को जलाना शुरू कर दिया। अपहरणकर्ताओं ने इस दौरान शरीर के किसी भी हिस्से को नहीं छोड़ा, जिसको गर्म राड से नहीं दागा। इस दौरान अजय के गुप्तांगों को भी गर्म राड से जला दिया। बाद में उसके पिता एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गए और उनके बताए गए पते पर एक लाख रुपये पहुंचा दिए।
पैसे पहुंचने के बाद आरोपी उसको वापस लेकर चल पड़े। बाद में पांच अगस्त की रात को अपहरणकर्ता उसको रोहतक रोड पुलिस चौकी के निकट ही डालकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में गुरुद्वारा कालोनी निवासी चामकौर उर्फ काला, गांव गोविंदपुरा निवासी रविराज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को उसी समय दी शिकायत, नहीं की कार्रवाई
युवक अजय के पिता मनोज ने बताया कि उसके बेटे के अपहरण का फोन आते ही उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस शुरुआत में तो हरकत में नहीं आई। बाद में पुलिस ने जिस नंबर से फोन आ रहे थे उन नंबरों से संपर्क किया और अपहरणकर्ताओं से उसके बेटे अजय को छोड़ने के लिए कहा।
उसी दिन कर लिया था आरोपियों को गिरफ्तार
शहर थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण करने के दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था और आरोपियों को जेल भी भेजा गया है। उसके पिता से जो रुपये आरोपियों ने लिए थे उनको भी बरामद कर लिया है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप गलत है, क्योंकि पुलिस के मामला संज्ञान में आते ही तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया था।