फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A woman molestation in the restaurant of ghaziabad

रेस्टोरेंट में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर हंगामा और मारपीट

Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
A woman molestation in the restaurant of ghaziabad
फाइल
गाजियाबाद में क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के एक रेस्टोरेंट में महिला से छेड़छाड़ के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्रॉसिंग्स रिपब्लिक निवासी महिला परिवार के साथ मार्केट के ही एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। पति कार पार्क करने लगे तो महिला रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर चली गई। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने महिला पर फब्तियां कसते हुए उन्हें अश्लील इशारे किए।
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो युवक उनका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। इसी बीच महिला के पति मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया तो युवक वहां से चलते बने। इसके बाद दंपति होटल में खाना खाने लगा तभी दोनों युवक अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ वापस रेस्टोरेंट पहुंचे और महिला के पति से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को सूचना दे दी। एसएचओ विजय नगर नरेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed