फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Wife killed husband with friends in Kushinagar

पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज

Tue, 07 Nov 2017 08:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 07 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
a Wife killed husband with friends in Kushinagar
हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शक होने पर जब पत्नी से पूछताछ की तो उसने बड़ा राज खोला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। पडरौना के शंखापार माफी गांव में ससुराल आए युवक की उसकी पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 अक्टूबर को हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- शाम को हुआ था गायब, सुबह आई ऐसी खबर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की शिनाख्त गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के भरपुरवा के श्रवण के रूप में हुई। इस घटना का खुलासा करते हुए एएसपी हरिगोविंद ने बताया कि शव मिलने के बाद से ही शक की सुई मृतक की पत्नी की तरफ घूम रही थी।

पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले श्रवण ने हाटा कोतवाली के बढ़या टोला लोरहिया गांव में जमीन बेची थी, जिसकी पूरी रकम उसकी पत्नी ने रख ली थी। पति बार-बार रुपये की मांग कर रहा था। जब वो उसे रुपये नहीं देती थी तो वो उसकी पिटाई करता था। 

a Wife killed husband with friends in Kushinagar
dead body
श्रवण पेशे से ड्राइवर था और उसे शराब पीने की लत थी। कई जगह कर्ज ले रखा था। उसकी पत्नी को डर था कि जमीन के दो लाख रुपये कहीं खत्म ना कर दे। इसलिए वो काफी परेशान थी। आरोपी पत्नी ने षडयंत्र रचकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

पढ़ें:- बहू ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप, बोली इस वजह से की मेरे पति की हत्या

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed