{"_id":"59ef81cc4f1c1bc8678b7760","slug":"a-father-killed-his-son-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहू ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप, बोली इस वजह से की मेरे पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप, बोली इस वजह से की मेरे पति की हत्या
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
एक पिता अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा कर सकता है, यकीन नहीं होता। लेकिन ये सच है। घटना में मृतक की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। कसया इलाके के गांव पतया में संपत्ति विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच हुई मारपीट में घायल पुत्र की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। मृत युवक की पत्नी ने अपने ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
पढ़ें:- बेटे ने ही की थी बाप की हत्या, फिर लाश के साथ की हैवानियत, इस क्लू से खुला राज
विज्ञापन
आरोपी पिता को कसया पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में तहरीर मिलने व केस दर्ज होने से इंकार कर रही है। पतया गांव निवासी खुश्बूद्दीन का अपने बड़े बेटे 35 वर्षीय अफजल से संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।
मृतक की पत्नी खैरूनिशा के अनुसार सोमवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला का आरोप है कि पिता खुशबुद्दीन ने अपने दो अन्य बेटों के उकसावे में आकर पर अफजल (35) से झगड़ा किया। महिला का आरोप है कि सिर पर लाठी से प्रहार के चलते अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
अफजल को इलाज के लिए सीएचसी कसया लाया गया,जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात में जिला अस्पताल से अफजल को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
पढ़ें:- बीजेपी नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, बेटे ने बताया आंखों देखा हाल
सोमवार की रात में करीब दो बजे इलाज के दौरान अफजल की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम मेडिकल कालेज में ही अफजल का पोस्टमार्टम हुआ। घटना की जानकारी के बाद कसया पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर थाना परिसर में ही बैठा रखा है।
हालांकि एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि अभी इन्हें इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। एसओ के अनुसार पोस्टमार्टक की रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।