फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A son murdered his father in Deoria

कलयुगी बेटे ने बेरहमी से काट दी पिता की गर्दन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 25 Sep 2017 10:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 25 Sep 2017 10:44 PM IST
A son murdered his father in Deoria
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक कलयुगी बेटा अपने पिता की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है। वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पढ़ें क्या थी वो वजह ?...


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया की है। गौरीबाजार में एक कलयुगी बेटे ने गड़ासे से पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या का आरोपी बेटा एक माह पहले दुबई से आया था। उसके पिता ने दस कट्ठा जमीन बेची थी। रुपये को लेकर उसका पिता से विवाद था। 

पढ़ें:- खेत में पड़ी थी पॉलीथिन, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन


हत्या करने के बाद बेटा गड़ासा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करमाजीतपुर गांव के गोरख निषाद गांव पर रहकर खेती-बारी करते थे। उनके तीन बेटे हैं। वह बड़े बेटे भोकई निषाद और छोटे विपिन बिहारी के साथ रहते थे। मझला बेटा धर्मराज दुबई में नौकरी करता था।
विज्ञापन

एक महीने पहले ही विदेश से घर लौटा था घर

A son murdered his father in Deoria
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया जा रहा है कि वो एक महीने पहले ही विदेश से घर लौटा था। गांव वालों के अनुसार कुछ दिनों पहले गोरख ने 10 कट्ठे जमीन 12 लाख रुपये में बेची थी। रुपये के बंटवारे को लेकर मझले बेटे से उनका विवाद चल रहा था। 

गोरख दो दिन पहले बेटी ऊषा के घर गए थे। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब वह घर लौटकर आए। इसी बीच पिता-पुत्र में रुपये को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मराज ने पीछे से पिता की गर्दन पर गड़ासे से वार कर दिया। 

पढ़ें:- महिला की गोली मारकर की हत्या, वजह जानकर होश उड़ जाएंगे

वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिल है। चूंकि यह साफ हो गया है कि बेटे ने पिता की हत्या की है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed