{"_id":"5ae742344f1c1b9c098b772c","slug":"a-rajasthan-head-constable-rape-with-policeman-minor-daughter-in-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बारां में पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान के बारां में पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बारां जिले में एक हैड कांस्टेबल ने अपने साथी पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से ही दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह जिला जज के यहां गार्ड के रूप में तैनात है। बीते शुक्रवार को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान कांस्टेबल जितेंद्र घर पर आया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित नाबालिग का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बारां एसपी डीडी सिंह ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट मिलने पर निलंबन की कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन