{"_id":"5a5261174f1c1b9b518b57b1","slug":"a-mother-throws-her-child-from-the-stairs-in-railway-station-of-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को मिली दंपति के झगड़े की सजा, मां के किया होश उड़ाने वाला कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची को मिली दंपति के झगड़े की सजा, मां के किया होश उड़ाने वाला कांड
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिला द्वारा फेंकी गई बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर एक विवाद दंपति के बीच हो गया। विवाद में की सजा एक मासूम बच्ची को मिली। पढ़िए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। रेलवे स्टेशन पर दंपती में हुए विवाद के बाद गुस्से में मां ने दुधमुंही बच्ची को कठपुला के पैदल पुल की दो सीढ़ियों से नीचे सड़क पर फेंक दिया। यह देख आसपास के लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
आनन-फानन लोगों ने बच्ची को उठाया और महिला को बुरा-भला कहा। वह कुछ और कर पाते इससे पहले महिला भी बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद वह होश में आई तो अपना पता बताया, मगर फिर से बेहोश हो गई। देर शाम पुलिस ने महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया।
पढ़ें:- महिला ने दिया चौथी बेटी को जन्म, नाराज पति ने किया ऐसा कांड चौंक गई पुलिस
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के बरौली निवासी सुनील रोहतक हरियाणा में मजदूरी करता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी रेनू व दो माह की बच्ची के साथ रोहतक जाने को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां उससे ट्रेन छूट गई। इस पर उसकी पत्नी ने हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित धर्मपुर नगरिया में अपने मायके चलने को कहा तो पति ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया

विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अपनी दो माह की बच्ची को लेकर पैदल पुल पर चली गई और वहां से रसलगंज साइड उतरते समय दो-तीन सीढ़ियां ऊपर से बच्ची को सड़क पर फेंक दिया। यह देख उसके आसपास चल रहे लोगों ने महिला से भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इतने में महिला बेहोश हो गई तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें:- दो जनवरी से लापता थी युवती, प्रेमी के कमरे से ऐसे हाल में मिली हर किसी के उड़े होश
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला तथा उसकी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंच गई। यहां कुछ देर के लिए होश में आई महिला ने अपने पति का नाम व पते की जानकारी दी और फिर बेहोश हो गई। इधर, पत्नी को खोजता फिर रहा पति पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस उसे अस्पताल ले आई। यहां पुलिस ने महिला को उसकी सुपुर्दगी में देकर राहत की सांस ली।